रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता में भारत चौथे स्थान पर

हाल ही में स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीटड्ढूट (SIPRI) के एक अध्ययन के अनुसार, इंडो-पैसिफिक के 12 देशों की लिस्ट में चीन आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन में पहले स्थान पर है, जबकि भारत को चौथा स्थान दिया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सिपरी का यह अध्ययन 2020 तक के डेटा के आधार पर किया गया है। अध्ययन के अनुसार, इंडो-पैसिफिक में जापान दूसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण कोरिया तीसरे स्थान पर है।
  • चीन वैश्विक हथियारों के निर्यात के मामले में 5.2 फीसदी मार्केट शेयर के साथ पांचवें नबंर पर है।
  • रिपोर्ट में इंडो-पैसिफिक के 12 देशों के रक्षा उत्पादन का आकलन करने के बाद यह रैंकिंग प्रकाशित की गई है। इनमें ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, सिंगापुर, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।
  • सिपरी का यह अध्ययन तीन पैमानों पर आधारित है।
  • पहला- हथियारों की खरीद,
  • दूसरा- शस्त्र उद्योग
  • तीसरा- मानवरहित समुद्री ड्रोन।
  • भारत हथियारों के मामले में विदेशों पर निर्भर है। 2016 से 2020 तक भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बना रहा।
  • भारत की घरेलू हथियार कंपनियां देश के कुल खरीद का केवल 16 प्रतिशत ही उत्पादित करती हैं।
  • हालांकि, देसी कंपनियों के बनाए हथियारों की बिक्री और लाइसेंस प्राप्त उत्पादन का उच्च स्तर भारत को सूची में चौथे स्थान पर बनाए हुए है।
  • भारत इस क्षेत्र में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश है।

आर्थिक परिदृश्य