रबी फ़सलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य: 2023-24
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price: MSP) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
लक्ष्यः किसानों के लिए उचित पारिश्रमिक तय करना है।
महत्वपूर्ण बिंदु-
- सरकार द्वारा उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए रबी फसलों के विपणन सीजन 2023-24 के लिए एमएसपी में वृद्धि की गई है।
- विपणन सीजन 2023-24 के लिए रबी फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 की घोषणा के अनुरूप है, जिसमें एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के 1.5 गुना के स्तर पर तय किया गया है।
विपणन सीजन 2023-24 के लिए सभी रबी फसलों के लिए एमएसपी (रुपये प्रति क्विंटल)
फसलें |
एमएसपी आरएमएस 2022-23 |
एमएसपी आरएमएस 2023-24 |
आरएमएस उत्पादन की लागत 2023-24 |
एमएसपी में वृद्धि (पूर्ण) |
लागत से अधिक लाभ (प्रतिशत में) |
गेहूं |
2,015 |
2,125 |
1,065 |
110 |
100 |
जौ |
1,635 |
1,735 |
1,082 |
100 |
60 |
चना |
5,230 |
5,335 |
3,206 |
105 |
66 |
मसूर |
5,500 |
6,000 |
3,239 |
500 |
85 |
सरसों |
5,050 |
5,450 |
2,670 |
400 |
104 |
कुसुंभ |
5,441 |
5,650 |
3,765 |
209 |
50 |
आर्थिक परिदृश्य
- 1 वनलाइनर समसामयिकी
- 2 वनलाइनर समसामयिकी
- 3 ओएनडीसी की उपभोक्ताओं के साथ बीटा टेस्टिंग आरम्भ
- 4 सरकार की डिजिटल कॉमर्स में 5.6% हिस्सेदारी
- 5 पुरानी पेंशन योजना बहाल
- 6 एस्सार समूह-आर्सेलर मित्तल निप्पॉन समझौता
- 7 सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी पर ‘कॉन्सेप्ट नोट’
- 8 IDBI बैंक के निजीकरण हेतु बोलियां आमंत्रित
- 9 इंडियन मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, लखनऊ
- 10 सहकारी बैंक, पुणे पर 4 लाख रुपये का अर्थ दंड
- 11 आंतरिक लोकपाल नियुक्ति
- 12 तीन कंपनियों की संपत्ति नीलाम
- 13 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां
- 14 इंप्रफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक 7वीं वार्षिक बैठक
- 15 रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता में भारत चौथे स्थान पर
- 16 बचत योजनाओं पर ब्याज दर में वृद्धि
- 17 पीएमआई इंडेक्स
- 18 भारत में गरीबों की संख्या में आई बड़ी गिरावट
- 19 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र
- 20 खुदरा मुद्रास्फ़ीति 5 महीने में 7.4 प्रतिशत पर पहुंची
- 21 त्रैमासिक औद्योगिक सर्वेक्षण के 100वें दौर की शुरुआत
- 22 भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत
- 23 भारत, विश्व का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक तथा उपभोक्ता
- 24 ब्रिकवर्क रेटिंग्स इंडिया का लाइसेंस रद्द