हिमाचल प्रदेश का पहला विज्ञान केंद्र

केंद्रीय सूचना, प्रसारण और खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने 14 मई, 2022 को कांगड़ा जिले के पालमपुर में राज्य के पहले विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया।

  • पालमपुर में विज्ञान केंद्र राज्य में अपनी तरह का पहला विज्ञान केंद्र है, जिसे लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।
  • इस विज्ञान केद्र का मुख्य उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास तथा उद्योग और मानव कल्याण में इसके अनुप्रयोग को प्रदर्शित करना है।
  • इस केंद्र में साइंस पार्क, इनोवेशन हब, पोर्टेबल प्लेनेटेरियम (Portable Planetarium) और फन साइंस गैलरी (Fun Science Gallery) है। इसमें 3,000 वर्ग मीटर का निर्मित क्षेत्र और 2,500 वर्ग मीटर का 'प्रदर्शनी केंद्र' (exhibition space) है।
  • पालमपुर विज्ञान केंद्र को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन ‘राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद’ (NCSM) द्वारा 'विज्ञान की संस्कृति को बढ़ावा देने की योजना' के तहत विकसित किया गया है।
  • राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद देश भर में क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्रों/विज्ञान शहरों की स्थापना कर रही है।

राज्य परिदृश्य