वन लाइनर सामयिकी

  • 8 मई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने न्यायमूर्ति नोंगमीकापम कोटेश्वर सिंह को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।
  • दक्षिण कश्मीर के रहने वाले रेडियो जॉकी उमर निसार (आरजे उमर) को मुंबई में वार्षिक रेडियो4चाइल्ड 2022 अवार्ड्स में यूनिसेफ द्वारा '01 बेस्ट कंटेंट अवॉर्ड' और 'प्रतिरक्षण चैम्पियन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।
  • निर्यात सुविधा तंत्र को मजबूत करने के लिए, उत्तर प्रदेश सरका जल्द ही 'निर्यात सारथी' ऐप विकसित करेगी, जो एक क्लिक पर वस्तुओं (goods) के निर्यात से संबंधित हर जानकारी प्रदान करेगी।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 मई को अजय कुमार मिश्रा को राज्य का नया महाधिवक्ता (Advocate General) नियुक्त किया है।
  • हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर को कोफ्तगिरी कला के साथ ढाल भेंट की। सजावटी तलवारें, खंजर जैसे युद्ध के सामान जैसी वस्तुओं की सजावट के लिए विश्व प्रसिद्ध 'कोफ्तगिरी कला' राजस्थान की है।
  • मध्य प्रदेश सरकार राज्य के मछुआरों को संगठित रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की स्वच्छ और ताजी मछलियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य में स्थानीय निकायों में 'स्मार्ट फिश पार्लर' (Smart fish parlors) स्थापित करेगी।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 21 मई को खनन विभाग के लिए 'माइन मित्र' (Mine Mitra) नामक ई-सेवा पोर्टल शुरू किया। पोर्टल अधिक पारदर्शिता के लिए विभाग से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में काम करेगा।
  • 18वां शुमंग लीला निंगथम महोत्सव 20 से 30 मई, 2022 तक इंफाल में आयोजित किया गया। मणिपुर की 'शुमंग लीला' कला के सबसे अनोखे और पारंपरिक रूपों में से एक है और यह समाज में एक सुधारात्मक भूमिका निभाती है।
  • दिल्ली सरकार ने राज्य पक्षी गौरैया के रक्षण और संरक्षण के लिए पूर्वी दिल्ली के गढ़ी मांडू सिटी फॉरेस्ट में अपनी तरह का पहला 'गोरैया ग्राम' तैयार किया है।

राज्य परिदृश्य