भातखंडे संगीत संस्थान डीम्ड विश्वविद्यालय को सांस्कृतिक विश्वविद्यालय का दर्जा

उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 मई, 2022 को भातखंडे संगीत महाविद्यालय को सांस्कृतिक विश्वविद्यालय का दर्जा देने का फैसला किया।

  • कैबिनेट ने भातखंडे संगीत संस्थान डीम्ड विश्वविद्यालय को 'भातखंडे राज्य सांस्कृतिक विश्वविद्यालय' से बदलने के लिए मसौदा विधेयक को मंजूरी दी।
  • ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 को अपनाकर भातखंडे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 6 जनवरी, 2022 को अध्यादेश जारी किया गया था।
  • संस्कृति विभाग द्वारा वित्त पोषित भातखंडे संगीत संस्थान डीम्ड विश्वविद्यालय, वर्तमान में शास्त्रीय संगीत के विभिन्न विषयों में शिक्षा प्रदान करता है।
  • राज्य की संस्कृति की रक्षा और उसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसे सांस्कृतिक विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता दी गई है।

GK फैक्ट

  • लखनऊ स्थित भातखण्डे संगीत संस्थान की स्थापना 1926 में पं. विष्णु नारायण भातखंडे ने राय उमानाथ बाली और राय राजेश्वर बाली और लखनऊ के अन्य संगीत संरक्षकों के सहयोग से एक संगीत विद्यालय के रूप में की थी।

राज्य परिदृश्य