'खाद्य वन' परियोजना

उत्तर प्रदेश सरकार अभिनव पर्यावरण संरक्षण, खाद्य सुरक्षा और आजीविका पहल के रूप में एक 'खाद्य वन' परियोजना शुरू कर रही है। इसके लिए सरकार ने मई 2022 में विभिन्न कृषि-जलवायु क्षेत्रों के 15 जिलों को चिह्नित किया है।

  • इस परियोजना के लिए जिन जिलों को चिह्नित किया गया है, उनमें आम फल (mango belt) के लिए बिजनौर, अमरोहा और सहारनपुर और अमरूद फल (guava belt) के लिए संभल, रामपुर और बदायूं शामिल हैं।
  • इसी तरह अन्य जिले बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, गोरखपुर और गौतम बुद्ध नगर भी किसी न किसी फल पट्टी में शामिल हैं।
  • खाद्य वन में कृषि-जलवायु क्षेत्र के अनुसार पौधों का चयन किया जाएगा। नाइट्रोजन स्थिरीकरण के लिए दलहनी फसलों को भी प्राकृतिक तरीके से लगाया जाएगा।

राज्य परिदृश्य