महाराष्ट्र जीन बैंक परियोजना
28 अप्रैल, 2022 को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने राज्य में जीन बैंक परियोजना (gene bank project) को मंजूरी दी। यह देश की अपनी तरह की पहली परियोजना है।
उद्देश्य: महाराष्ट्र के स्थानीय और संकटग्रस्त जानवरों, फसलों, समुद्री विविधता और आनुवांशिक प्रजातियों का संरक्षण करना।
- जैव विविधता के संरक्षण के अलावा, परियोजना खाद्य शृंखला पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
- 'महाराष्ट्र जीन बैंक परियोजना' सात विषयों पर काम करेगी - समुद्री जैव विविधता; स्थानीय फसल/बीज किस्म; स्थानीय मवेशी नस्ल; ताजे जल की जैव विविधता; बंजर भूमि, चरागाह भूमि और घास भूमि जैव विविधता; वन अधिकार के तहत क्षेत्रों का संरक्षण और प्रबंधन; और वन भूमि का कायाकल्प।
- परियोजना के तहत जैव विविधता, पारंपरिक ज्ञान और संरक्षण के बारे में स्थानीय सामुदायिक ज्ञान का दस्तावेजीकरण किया जाएगा। अगले पांच वर्षों में इन सात फोकस क्षेत्रों पर 172.39 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
- यह परियोजना ‘महाराष्ट्र राज्य जैव विविधता बोर्ड’ द्वारा कार्यान्वित की जाएगी और मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव (वन) के अधीन समितियों द्वारा इसकी देखरेख की जाएगी।
राज्य परिदृश्य
- 1 वन लाइनर सामयिकी
- 2 माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री
- 3 महाराष्ट्र जिव्हाला योजना
- 4 ओडिशा में शुरू किया गया भारत का पहला ओलंपिक मूल्य शिक्षा कार्यक्रम
- 5 मुख्यमंत्री मितान योजना
- 6 मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना
- 7 संबल 2.0 योजना
- 8 मध्य प्रदेश सरकार की स्टार्ट-अप नीति 2022
- 9 भातखंडे संगीत संस्थान डीम्ड विश्वविद्यालय को सांस्कृतिक विश्वविद्यालय का दर्जा
- 10 गंगा के किनारे वनीकरण को बढ़ावा देगी उत्तर प्रदेश सरकार
- 11 'खाद्य वन' परियोजना
- 12 थारू जनजाति संग्रहालय
- 13 उत्तर प्रदेश बजट 2022-23
- 14 राजस्थान का पहला पक्षी उद्यान
- 15 इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना
- 16 उत्तराखंड स्वास्थ्य सेवा में ड्रोन शुरू करने वाला पहला भारतीय राज्य
- 17 सार्वजनिक संवाद कार्यक्रम कार्यक्रम 'लोक मिलनी'
- 18 ई-अधिगम योजना
- 19 विनय सक्सेना दिल्ली के नए उपराज्यपाल
- 20 दिल्ली स्टार्ट-अप नीति
- 21 हिमाचल प्रदेश का पहला विज्ञान केंद्र