भारत में पहला मंकीपॉक्स वायरस मामला

हाल ही में केरल राज्य में देश के पहले मंकीपॉक्स (Monkeypox) वायरस मामले की पुष्टि की गई है।

महत्वपूर्ण तथ्यः मंकीपॉक्स वायरस का संचरण मुख्य रूप से निकट शारीरिक संपर्क के माध्यम से होता है, जिसमें यौन संपर्क भी शामिल है।

  • यह संक्रमण दूषित पदार्थों जैसे, बिस्तर, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों से भी हो सकता है।
  • मंकीपॉक्स वायरस संक्रमित जानवरों से मनुष्यों में अप्रत्यक्ष या सीधे संपर्क के माध्यम से फैलता है।
  • बुखार, मांसपेशियों के दर्द, थकान, ठंड लगना, सिरदर्द, सूजी हुई लसिका ग्रंथियां आदि मंकीपॉक्स के लक्षण है।

मंकीपॉक्स

  • मंकीपॉक्स वायरस के कारण होने वाली एक दुर्लभ बीमारी है।
  • मंकीपॉक्स वायरस वैरियोला वायरस (variola viruses) के ही परिवार का एक हिस्सा है, वह वायरस जो चेचक का कारण बनता है, जिसे ऑर्थोपॉक्सवायरस (orthopoxvirus) कहा जाता है।
  • मंकीपॉक्स की खोज 1958 में हुई। मंकीपॉक्स का पहला मानव मामला 1970 में दर्ज किया गया था।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी