क्रॉनिकल इयर बुक 2022

क्रॉनिकल इयर बुक 2022

क्रॉनिकल इयर बुक 2022 को सर्वाेत्तम ज्ञान का संदर्भ कोष के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है, जिसमें परिचयात्मक, ज्ञानात्मक और समसामयिक दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण विषयों की संकल्पनात्मक व तथ्यात्मक जानकारी को विषयवार एक ही जगह पुस्तक में उपलब्ध कराया गया है।

पुस्तक में संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग सहित अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जिनमें विगत 18 माह के नवीनतम घटनाक्रम, नीति, योजनाएं, कार्यक्रम, रिपोर्ट, सूचकांक, संस्था, संगठन, आयोग, अधिनियम, कानून, संशोधन, न्यायिक निर्णय, संवैधानिक प्रावधान सहित तथा अन्य सम्बंधित तथ्यों व सामग्री से नियमित रूप से प्रश्न पूछे जाते हैं उनको अध्यायवार, भारतीय अर्थव्यवस्था व बुनियादी विकास, सामाजिक विकास और सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व नवीनतम तकनीक, पर्यावरण जलवायु परिवर्तन व सतत विकास, भारतीय शासन व प्रशासन, सामयिक इतिहास एवं कला संस्कृति, भारत के पड़ोसी, अंतरराष्ट्रीय घटना व द्विपक्षीय संबंध तथा आंतरिक व बाह्य सुरक्षा आदि अध्याय में प्रस्तुत किया गया है, इस प्रकार की सामग्री सामान्यतः किसी भी पुस्तक में एक साथ इतने विषयों के साथ उपलब्ध नहीं होता।

पुस्तक में विगत एक दशक या उसके पीछे के भी कुछ ऐसे सामग्री को शामिल किया गया है, जिसकी प्रासंगिकता वर्त्तमान में भी बनी हुई है और आगे आने वाले समय में भी बनी रहेगी। इसका उद्देश्य छात्रों को इन सामग्री से जुड़े विभिन्न आयामों की ओर ध्यान आकृष्ट कराना है, जो उनके तैयारी के लिये महत्वपूर्ण हैं।

पुस्तक में वर्ष 2021 के अति महत्वपूर्ण 100 समसामयिक मुद्दों को शामिल किया गया है, ये वैसे मुद्दे हैं, जिसकी प्रासंगिकता न सिर्फ वर्तमान परिपेक्ष्य में बल्कि आगे आने वाले समय में बने रहने के साथ ही मुख्य परीक्षाओं, निबंध और साक्षात्कार के लिये भी समान रूप से ऊपयोगी सिद्ध होंगी।

पुस्तक का उपयोगः वर्त्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के बदलते स्वरूप में न सिर्फ तथ्यों और आंकड़ो की जानकारी होना आवश्यक है बल्कि विषयों का संकल्पनात्मक ज्ञान होना भी अति महत्वपूर्ण है। अतः अभ्यार्थी पुस्तक में प्रस्तुत किये गए इन तथ्यों और आंकड़ों का विश्लेषणात्मक अध्ययन का उपयोग अपनी तैयारी के लिये कर सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग सहित अन्य सभी राज्य लोक सेवा आयोगों में उत्तर लेखन शैली का गुणवत्तापूर्ण होना अति आवश्यक है, क्योंकि परीक्षा में अंतिम रूप से सफल होने में इसका योगदान काफी महत्वपूर्ण होता है। अतः छात्र इस पुस्तक में प्रस्तुत किये गए विषयों का अध्ययन कर प्रस्तुत की गई सामग्रियों का उपयोग अपने लेखन शैली में कर उत्तर को और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए कर सकते हैं।

पुस्तक की लेखन एवं प्रस्तुति में क्रॉनिकल संपादकीय समूह के सदस्य श्री रूपक कुमार, श्री संयोग कुमार एवं श्री अजीत शंकर का विशेष योगदान रहा है।

आशा है, इन सभी विशेषताओं, विशिष्टताओं एवं अद्यतन जानकारियों से युक्त क्रॉनिकल इयर बुक 2022 आपको पसंद आएगी।

350
% off
Specifications
Availability Out-Of-Stock
Language Hindi
Product Type Print Edition
Edition 2022
ISBN 978-81-955729-4-9
Book Code 84
Delivery Free
No. of Pages 464
Ratings & Reviews

5.0 / 5

5
40%
2
4
0%
0
3
0%
0
2
0%
0
1
0%
0

 Surendra Kumar Yadav
 Jun 03, 2022
Very informative
 RAJESH KUMAR
 Mar 23, 2022
Chronicles is my first choice.

More Issues

The Gist Of Yojana, Kurukshetra, And Science Reporter 2026

The Gist Of Yojana, Kurukshetra, And Science Reporter 2026

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 150
View
The Gist Of भारत 2026 – UPSC, State PSC एवं Competitive Exams

The Gist Of भारत 2026 – UPSC, State PSC एवं Competitive Exams

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 190
View
Indian National Movement With India After Independence (1757–1964)

Indian National Movement With India After Independence (1757–1964)

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 350
View
The Gist Of Bharat 2026 – UPSC & State PSC Exam Preparation

The Gist Of Bharat 2026 – UPSC & State PSC Exam Preparation

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 175
View
Public Policies & Welfare Schemes 2015–2026

Public Policies & Welfare Schemes 2015–2026

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 320
View
Important Judgments, Committees & Commissions

Important Judgments, Committees & Commissions

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 225
View
टू द पॉइंट भारत का भूगोल 2026

टू द पॉइंट भारत का भूगोल 2026

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 385
View
टू द पॉइंट भारत का इतिहास 2026

टू द पॉइंट भारत का इतिहास 2026

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 395
View