16 वर्ष यूपीएससी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा हल प्रश्न पत्र राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध (प्रश्नोत्तर रूप में) 2022

16 वर्ष यूपीएससी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा हल प्रश्न पत्र राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध (प्रश्नोत्तर रूप में) 2022


सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित विगत 16 वर्षों (2006-2021) के प्रश्नों का अध्यायवार हल

प्रश्नों को हल करने की प्रकृतिः पुस्तक में प्रश्नों के उत्तर को मॉडल हल के रूप में दिया गया है। प्रश्नों को हल करते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि उत्तर सारगर्भित हो, तथा पूछे गए प्रश्नों के अनुरूप हो। पुस्तक में प्रश्नों के इतर भी विशिष्ट जानकारी को उत्तर में समाहित किया गया है, ताकि अभ्यर्थी इसका उपयोग न सिर्फ हल प्रश्न पत्र के रूप में, बल्कि अध्ययन सामग्री के रूप में भी कर सकें।

पुस्तक का उपयोग कैसे करें?: इस पुस्तक का उपयोग अभ्यर्थी अपने उत्तर लेखन शैली में सुधार लाने तथा प्रश्नों की प्रवृति व प्रकृति को समझने के लिये कर सकते हैं। किसी भी परीक्षा के विगत वर्षों के प्रश्न इसमें सबसे लाभदायक होते हैं। पुस्तक में दी गई सामग्री का इस्तेमाल बिंदुवार, निश्चित शब्द सीमा का पालन, उप-शीर्षक एवं आरेख आदि का प्रयोग अभ्यर्थी अपने उत्तर लेखन शैली के अभ्यास हेतु आधुनिक परिपेक्ष में कर सकते हैं। पुस्तक में प्रश्नों के उत्तर उसके सम्बंधित वर्ष के अनुसार ही दिया गया है।

राजनीति विज्ञान-एक वैकल्पिक विषय के रूप में: हाल के वर्षों में सिविल सेवा की परीक्षा हेतु उपलब्ध विभिन्न वैकल्पिक विषयों के पाठ्यक्रमों में अत्यधिक बदलाव हुए हैं एवं इस बदलाव के पश्चात ‘राजनीति विज्ञान’विषय की लोकप्रियता एक वैकल्पिक विषय के रूप में काफी तेजी से बढ़ी है। इस विषय की लोकप्रियता का एक सबसे महत्वपूर्ण कारण इसका राज्य, समाज, राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय क्षेत्र में घटने वाली राजनैतिक व अन्य घटनाओं का अवलोकन, अनुशीलन कर, अपने अभिमत का निर्माण करने की संकल्पना पर आधारित होना है, जिसका अध्ययन कर अभ्यर्थी अपनी स्वयं की विचारधारा विकसित कर सकता है। एक बार समझ विकसित हो जाने पर इस विषय में रटने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस विषय की दूसरी विशेषता है सही रणनीति की मदद से न्यूनतम समय में तैयारी, ताकि अच्छे अंक भी हासिल हों और कोई जोखिम भी न रहे। राजनीति विज्ञान विषय का अध्ययन आपके दृष्टिकोण को व्यापक बनाता है, जिससे आप आधारभूत जानकारी के साथ, राजनीतिक क्षेत्र से सम्बन्धित सैद्धान्तिक, संस्थागत व व्यवहारिक पहलुओं व उनमें आने वाले त्वरित परिवर्तनों को प्रेरित करने वाले कारकों को समझ सकने की वैज्ञानिक दृष्टि पाते हैं। यह दृष्टि आपको न सिर्फ सामान्य अध्ययन बल्कि साक्षात्कार में भी अच्छे अंक लाने में सहयोग करता है।

यह पुस्तक छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा के आलावा राज्य लोक सेवा आयोगों (उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, एवं झारखण्ड) के बदले हुए पाठ्यक्रम में आयोजित होने वाले सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के राजनीति विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध के प्रश्न पत्र की तैयारी में उपयोगी साबित होगा।

390
% off
Specifications
Availability Out-Of-Stock
Language Hindi
Product Type Print Edition
Edition 2022
ISBN 978-81-956502-7-9
Book Code 69
Delivery Free
No. of Pages 387
Ratings & Reviews

More Issues

क्रॉनिकल टू द प्वाइंट NCERT Plus सामान्य विज्ञान

क्रॉनिकल टू द प्वाइंट NCERT Plus सामान्य विज्ञान

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 400   499 20% off
View
Chronicle’s Indian Industry, Infrastructure & Resources

Chronicle’s Indian Industry, Infrastructure & Resources

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 280   350 20% off
View
16 Years UPSC-CSE Prelims General Studies Solved Papers

16 Years UPSC-CSE Prelims General Studies Solved Papers

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 357   475 25% off
View
प्राचीन भारत वैकल्पिक इतिहास (भाग-1)

प्राचीन भारत वैकल्पिक इतिहास (भाग-1)

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 225   300 25% off
View
मध्यकालीन भारत वैकल्पिक इतिहास (भाग -2)

मध्यकालीन भारत वैकल्पिक इतिहास (भाग -2)

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 200   250 20% off
View
आधुनिक भारत वैकल्पिक इतिहास (भाग-3)

आधुनिक भारत वैकल्पिक इतिहास (भाग-3)

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 225   300 25% off
View