द लेक्सिकन नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा व अभिरुचि 2024

द लेक्सिकन नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा व अभिरुचि 2024


द लेक्सिकनः नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा व अभिरुचिय् पुस्तक का यह 6वां संशोधित संस्करण संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए नवीनतम प्रश्न-पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक व्यापक संग्रह है। यह पुस्तक विशेष रूप से सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र-IV के पाठ्यक्रम को संबोधित करती है। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में समय के साथ जैसे-जैसे प्रश्नों का स्वरूप गत्यात्मक हो रहा है, उसी के अनुरूप छात्रों को एक अद्यतन, व्यापक एवं सारगर्भित अध्ययन सामग्री प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता भी बढ़ती है, जो परीक्षा के परिवर्तनशील प्रतिरूप के साथ सहजता से मेल खाती हो। इस संस्करण में पाठ्यक्रम में प्रयुक्त प्रमुख शब्दों के अर्थ को भी शामिल किया गया है, ताकि छात्र इस विषय को सहजता से समझ सकें।

विगत तीन वर्षों में फ्लेक्सिकनय् पुस्तक यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की नवीनतम मांगों को संबोधित करने के लिए उत्तरोत्तर खुद को ढाल रही है। इस संस्करण में नीतिशास्त्र, सार्वजनिक जीवन, समाज एवं शासन के क्षेत्र में नवीनतम विकास एवं उभरते रुझानों को प्रतिबिंबित करने वाली विषय वस्तु को शामिल करते हुए इस पुस्तक की परिशोधन यात्र को जारी रखा गया है।

मूल रूप से सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र- IV की अकादमिक विषय-वस्तु से छात्रों को परिचित कराने के लिए विकसित की गई फ्लेक्सिकनय् पुस्तक के इस नवीनतम संस्करण में इसके आयामों और वैचारिक-गंभीर्यता में पर्याप्त संशोधन एवं संवर्धन किया गया है। गतिशील पाठ्यक्रम तथा परीक्षा के अद्यतन स्वरूप को देखते हुए वर्तमान संस्करण में ‘नैतिक अंतर्ज्ञान’, ‘नीतिशास्त्रीय परोपकारिता’, ‘गैर-वापसी का सिद्धांत’ आदि जैसे नए विषय और आयाम शामिल किए गए हैं। पुस्तक का वर्तमान नवीन संस्करण न केवल नीतिशास्त्र के मूल सिद्धांतों को संबोधित करता है, बल्कि संवैधानिक एवं कानूनी मुद्दों के साथ-साथ मूनलाइटिंग, समलैंगिक विवाह का अधिकार, भिक्षा एवं वेश्यावृत्ति आदि जैसे समकालीन नैतिक मुद्दों की भी पड़ताल करता है।

परीक्षा की लगातार बढ़ती जटिलताओं को पहचानते हुए यह संस्करण केस स्टडी हल करने के लिए आवश्यक मनोवृत्ति पर भी गहराई से प्रकाश डालता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्रों में न केवल नैतिक सिद्धांतों की समझ का विकास हो, बल्कि प्रभावी निर्णय निर्माण हेतु आवश्यक मनोवैज्ञानिक योग्यता भी विकसित हो सके, जो उन्हें एक सफल सिविल सेवक के गुणों के साथ संरेिखत करे। नवीनतम संस्करण न केवल केस स्टडी को हल करने हेतु आवश्यक दृष्टिकोण को संबोधित करता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि छात्रें को केस स्टडी को हल करते समय सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र- IV की अवधारणाओं की एक झलक मिल सके। इससे परीक्षा की मांग के अनुरूप आवश्यक अभिक्षमता एवं अभिमुखता विकसित करने में मदद मिलेगी।

सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र- IV अभ्यर्थियों से नीतिशास्त्र की सामान्य समझ से कहीं अधिक की मांग करता है_ इसके लिए परीक्षार्थियों को अपने दैनिक जीवन में स्वयं के व्यवहार को नीतिशास्त्रीय सिद्धांतों के साथ संरेिखत करने की आवश्यकता होती है। इस अपेक्षा को पूर्ण करने हेतु क्रॉनिकल संपादकीय टीम द्वारा अपने समृद्ध अनुभवों और विशेषज्ञता को शामिल करते हुए, आरंभ से ही इस पुस्तक को संशोधित और पुनर्संकल्पित किया गया है। वर्षों के शोध के माध्यम से प्राप्त मूल्यवान अंतर्दृष्टि द्वारा वर्तमान संस्करण को छात्रें के लिए एक व्यापक और समग्र समाधान के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

हम आशा करते हैं कि फ्द लेक्सिकन: नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा व अभिरुचिय् पुस्तक संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता की दिशा में आपकी यात्र में एक अमूल्य साधन के रूप में कार्य करेगी। यह संस्करण आपको विषय की चुनौतियों से निपटने तथा एक जिम्मेदार एवं प्रभावी सिविल सेवक के निर्माण की प्रक्रिया में आवश्यक ज्ञान, योग्यता और नैतिक कौशल प्रदान करेगा।

पुस्तक में सुधार और संशोधन के संबंध में आप अपने सुझाव editor@chronicleindia.in पर भेज सकते हैं।


370
% off
Specifications
Availability Out-Of-Stock
Language Hindi
Product Type Print Edition
Edition 2024
Book Code 376
Delivery Free
No. of Pages 572
Ratings & Reviews

More Issues

क्रॉनिकल टू द प्वाइंट NCERT Plus सामान्य विज्ञान

क्रॉनिकल टू द प्वाइंट NCERT Plus सामान्य विज्ञान

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 400   499 20% off
View
Chronicle’s Indian Industry, Infrastructure & Resources

Chronicle’s Indian Industry, Infrastructure & Resources

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 280   350 20% off
View
16 Years UPSC-CSE Prelims General Studies Solved Papers

16 Years UPSC-CSE Prelims General Studies Solved Papers

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 357   475 25% off
View
प्राचीन भारत वैकल्पिक इतिहास (भाग-1)

प्राचीन भारत वैकल्पिक इतिहास (भाग-1)

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 225   300 25% off
View
मध्यकालीन भारत वैकल्पिक इतिहास (भाग -2)

मध्यकालीन भारत वैकल्पिक इतिहास (भाग -2)

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 200   250 20% off
View
आधुनिक भारत वैकल्पिक इतिहास (भाग-3)

आधुनिक भारत वैकल्पिक इतिहास (भाग-3)

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 225   300 25% off
View