क्रॉनिकल ईयर बुक 2026

क्रॉनिकल ईयर बुक 2026


क्रॉनिकल इयर बुक 2026 का यह संस्करण विगत वर्षों के अंक की तुलना में एक महत्वपूर्ण परिकल्पनात्मक परिवर्तन को दर्शाता है। इसका उद्देश्य आपकी परीक्षा-तैयारी को केवल सूचना तक सीमित रखने के बजाय उसे संकल्पना के स्तर तक ले जाना है।
इसमें मुद्दों और घटनाओं का चयन अभ्यर्थियों की वास्तविक आवश्यकताओं को धयान में रखते हुए किया गया है, ताकि सभी विषयों की समग्र और गहन समझ विकसित हो सके।
सामान्य अधययन के सभी चरणों-प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार-के नए दृष्टिकोण पर आधारित यह इयर बुक आधुनिक परीक्षा-प्रणाली की आवश्यकताओं के पूर्णतः अनुरूप है तथा आपकी सफ़लता की यात्र को अधिक सुगम बनाती है।

क्रॉनिकल ईयरबुक 2026 का परिचय:

  • जैसे-जैसे विश्व 2026 में प्रवेश कर रहा है, अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था ‘संक्रमण’ काल के निर्णायक चरण से गुजर रही है। शीत युद्ध के पश्चात विकसित संस्थागत संतुलन अब एक ऐसे जटिल बहुध्रुवीय यथार्थ में रूपांतरित हो चुका है, जहां प्रौद्योगिकी, भू-राजनीति, वैश्विक अर्थव्यवस्था, क्षेत्रीय आकांक्षाएं और पहचान-आधारित विमर्श परस्पर अंतःक्रियात्मक रूप से विश्व राजनीति को आकार दे रहे हैं। इस परिवर्तनशील परिदृश्य में भारत केवल उभरती शक्ति नहीं, बल्कि एक उत्तरदायी ‘अग्रणी शक्ति’ के रूप में स्थापित हो रहा है-जो अपनी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को स्वतंत्र रूप से परिभाषित करते हुए वैश्विक स्थिरता, नियम-आधारित व्यवस्था और सामूहिक हितों के संरक्षण में सक्रिय योगदान दे रहा है।

इस संस्करण में नया क्या है ?

  • क्रॉनिकल ईयर बुक 2026 का थीम - बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था में भारतय् - इस बात का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करता है कि किस प्रकार भारत एजेंडा 2030 के रणनीतिक ढांचे के अंतर्गत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है तथा स्वयं को एक निर्णायक वैश्विक शक्ति के रूप में पुनर्परिभाषित कर रहा है।
  • यह संस्करण UPSC एवं राज्य PSC के अभ्यर्थियों के साथ-साथ जागरूक पाठकों के लिए भारत के पांच आधारभूत स्तंभों-सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, संसाधन, शासन एवं राजव्यवस्था तथा सामाजिक न्याय-को समग्र दृष्टि से समझने का एक सुसंगत रणनीतिक रोडमैप प्रदान करता है। एजेंडा 2030 (5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था) की रूपरेखा के भीतर संकलित 185 से अधिक समसामयिक मुद्दे भारतीय विकासको घटनाक्रम से आगे ले जाकर वैचारिक दिशा प्रदान करते हैं।
  • इन मुद्दों का चयन इस प्रकार किया गया है कि वे प्रारंभिक परीक्षा की तथ्यात्मक स्पष्टता, मुख्य परीक्षा की विश्लेषणात्मक गहराई तथा साक्षात्कार की वैचारिक परिपक्वता-तीनों आवश्यकताओं को संतुलित रूप से पूर्ण कर सकें, और सामान्य अध्ययन के सभी आयामों की समग्र समझ विकसित करें।

परिवर्तनशील वैश्विक व्यवस्था में भारत

  • डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, रणनीतिक संसाधन-स्वायत्तता और नवाचार-आधारित विकास मॉडल के माध्यम से भारत वैश्विक मंच पर एक निर्णायक सुरक्षा एवं आर्थिक नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी भूमिका को सुदृढ़ कर रहा है। सामाजिक समावेशन और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती भारत को एक आत्मविश्वासी, बहुआयामी और भविष्य-उन्मुखी वैश्विक शक्ति के रूप में पुनर्परिभाषित कर रहे हैं।

एजेंडा 2030: भारत की रणनीति का रोडमैप

  • भारत का एजेंडा 2030 एक उभरते राष्ट्र की आकांक्षाओं का मात्र घोषणापत्र नहीं, बल्कि एक सुविचारित रणनीतिक ब्लूप्रिंट है, जो पांच मूल स्तंभों-सामाजिक न्याय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरणीय सततता, सुशासन तथा अंतरराष्ट्रीय सहभागिता-पर आधारित है। ये स्तंभ मिलकर समावेशी विकास को गति देने के साथ-साथ भारत को वैश्विक डिजिटल एवं ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में अग्रणी स्थान दिलाने की ठोस दिशा प्रदान करते हैं।
  • इस निर्णायक दशक में आगे बढ़ते हुए, क्रॉनिकल इयर बुक 2026 का उद्देश्य केवल सूचना का संकलन नहीं, बल्कि वैचारिक स्पष्टता, रणनीतिक विवेक और बौद्धिक आत्मविश्वास का निर्माण करना है। वैश्विक अनिश्चितताओं, राष्ट्रीय आकांक्षाओं और सभ्यतागत निरंतरता के संगम पर ऽड़ा यह संस्करण पाठकों को भारत को विश्व राजनीति का मात्र मूक पर्यवेक्षक नहीं, बल्कि उभरती वैश्विक व्यवस्था का एक सचेत, उत्तरदायी और सक्रिय निर्माता के रूप में देऽने के लिए प्रेरित करता है।
  • हमें पूर्ण विश्वास है कि यह इयर बुक अभ्यर्थियों और पाठकों के लिए एक प्रामाणिक, विश्लेषणात्मक और दूरदर्शी मार्गदर्शक सिद्ध होगी, जो उन्हें सूचित दृढ़ विश्वास, वैचारिक संतुलन और 2030 तथा उससे आगे की भारत की परिवर्तनकारी यात्र में अडिग आत्मविश्वास के साथ भविष्य का सामना करने में सक्षम बनाएगी।

280
% off
Specifications
Availability In-Stock
Language Hindi
Product Type Print Edition
Edition 2026
Book Code 84
Delivery Free
No. of Pages 480

Frequently Asked Questions

Ratings & Reviews

More Issues

Constitutional Discourse: Indian Polity & Governance

Constitutional Discourse: Indian Polity & Governance

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 293   390 25% off
View
16 Years UPSC-CSE Prelims General Studies Solved Papers

16 Years UPSC-CSE Prelims General Studies Solved Papers

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 357   475 25% off
View
Socio-Economic Development For UPSC GS

Socio-Economic Development For UPSC GS

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 263   350 25% off
View
The Gist Of योजना, कुरुक्षेत्र और विज्ञान प्रगति 2026

The Gist Of योजना, कुरुक्षेत्र और विज्ञान प्रगति 2026

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 120   150 20% off
View
The Gist Of Yojana, Kurukshetra, And Science Reporter 2026

The Gist Of Yojana, Kurukshetra, And Science Reporter 2026

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 120   150 20% off
View
The Gist Of भारत 2026 – UPSC, State PSC एवं Competitive Exams

The Gist Of भारत 2026 – UPSC, State PSC एवं Competitive Exams

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 152   190 20% off
View
Indian National Movement With India After Independence (1757–1964)

Indian National Movement With India After Independence (1757–1964)

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 265   350 24.29% off
View
The Gist Of Bharat 2026 – UPSC & State PSC Exam Preparation

The Gist Of Bharat 2026 – UPSC & State PSC Exam Preparation

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 140   175 20% off
View
Public Policies & Welfare Schemes 2015–2026

Public Policies & Welfare Schemes 2015–2026

Product Type : Print Edition Delivery : Free
Price : 240   320 25% off
View