सैन्य तख्तापलट
सैन्य तख्तापलट के बाद अफ्रीकी संघ ने किस देश को निलंबित कर दिया है?
Your Ans is
Right ans is A
View Explanation
Explanation :
अफ्रीकी संघ ने देश की नागरिक-नेतृत्व वाली संक्रमणकालीन सरकार की बहाली तक सूडान को ब्लॉक की गतिविधियों से निलंबित करने के अपने निर्णय की घोषणा की है, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका ने आपातकालीन सहायता में 700 मिलियन अमेरिकी डॉलरको रोक दिया और वर्ल्ड बैंक ने भी सहायता रोक दी है।
सूडान, आधिकारिक तौर पर सूडान गणराज्य, उत्तरी-पूर्व अफ्रीका में स्थित एक देश है। यह अफ्रीका और अरब जगत का सबसे बड़ा देश है, इसके अलावा क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश है। इसके उत्तर में मिस्र, उत्तर-पूर्व में लाल सागर, पूर्व में इरिट्रिया और इथियोपिया, दक्षिण-पूर्व में युगांडा और केन्या, दक्षिण पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, पश्चिम में चाड और पश्चिमोत्तर में लीबिया स्थित है। दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी, देश को पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में विभाजित करती है। इसकी राजधानी खार्तूम है।