पशुधन

भारत में पशुधन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. भारत दुनिया का तीसरा सबसे अधिक पशुधन वाला देश है।
  2. 20वीं पशुधन गणना-2018 के अनुसार देश में कुल पशुधन आबादी 535.78 मिलियन है, जिसमें पशुधन गणना-2012 की तुलना में 4.6% की वृद्धि हुई है।
  3. आर्थिक सर्वेक्षण-2021 के अनुसार, कुल कृषि और संबद्ध क्षेत्र में पशुधन का योगदान वर्ष 2014-15 में सकल मूल्य वर्द्धित (स्थिर कीमतों पर) का 24.32 प्रतिशत था जो वर्ष 2018-19 में बढ़कर 28.63% हो गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?


A
केवल 1 और 3
B
1 और 2
C
केवल 2, 3
D
1, 2 और 3
Submit