- होम
- सामयिक
- समसामयिकी प्रश्न
- सी विजिल
सी विजिल
"सी विजिल" के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- इस ऐप को केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) द्वारा भ्रष्टाचार से सम्बंधित किसी भी तरह की रिपोर्ट करने के लिए लॉन्च किया गया है।
- इसमें “सी विजिल” ऐप का इस्तेमाल करते हुए फोटो और रिकॉर्डेड वीडियो को फोटो गैलरी में सेव करने की सुविधा नहीं होगी।
नीचे दिए गए कूट से सही कथन का चयन करें:
A |
केवल 1
|
|
B |
केवल 2
|
|
C |
1 और 2 दोनों
|
|
D |
न तो 1 और न ही 2
|
Explanation :
चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने में नागरिकों को सक्षम बनाने के लिए चुनाव आयोग ने “सी विजिल” ऐप लांच किया। यह ऐप उन्हीं स्थानों पर चालू होगा, जहां चुनाव की घोषणा की गई है।
यह एप्लीकेशन कोई भी नागरिक डाउनलोड कर सकता है। जिसके माध्यम से तस्वीर या वीडियो लेकर चुनाव आयोग के लिंक किए गए कार्यालय में भेज सकता है। इस ऐप में जीपीएस के माध्यम से स्थान को ट्रैक करने की सुविधा अंतर्निहित है और इसलिए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू की जा सकती है। इस ऐप में “सी विजिल” ऐप का इस्तेमाल करते हुए फोटो और रिकॉर्डेड वीडियो को फोटो गैलरी में सेव करने की सुविधा नहीं होगी। चित्र या वीडियो पर क्लिक करने के बाद उपयोगकर्ता को किसी घटना की रिपोर्ट करने के लिए 5 मिनट का समय मिलेगा। यह ऐप चुनाव वाले राज्यों से नागरिक के बाहर निकलते ही निष्क्रिय हो जाएगा। अतः कथन 1 गलत और कथन 2 सही है।
स्रोत: पीआईबी, इकोनॉमिक टाइम्स
सामयिक खबरें
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे