भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021

13 जनवरी, 2022 को केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा जारी द्विवार्षिक ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021’ (India State of Forest Report-2021) के अनुसार, 2019 में अंतिम आकलन के बाद से देश में वन और वृक्षों के आवरण में 2,261 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।

महत्वपूर्ण तथ्यः देश का कुल वन आवरण (forest cover) और वृक्ष आवरण (tree cover) 80.9 मिलियन हेक्टेयर है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 24.62% है।

  • 2021 में भारत का कुल वन आवरण (total forest cover) 713,789 वर्ग किमी है, जो कि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 21.71% है।
  • 2019 में पिछली रिपोर्ट के बाद से वन आवरण में 1,540 वर्ग किमी और वृक्षों के आवरण में 721 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है।
  • वन आवरण में सबसे ज्यादा वृद्धि ‘खुले वनों’ (open forest) में देखी गई है, उसके बाद यह बहुत घने वनों (very dense forest) में देखी गई है।
  • वन क्षेत्र में वृद्धि दिखाने वाले शीर्ष तीन राज्य आंध्र प्रदेश (647 वर्ग किमी), तेलंगाना (632 वर्ग किमी) और ओडिशा (537 वर्ग किमी) हैं।
  • 17 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों का 33% से अधिक क्षेत्र वन आच्छादित है। इनमें से पांच राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में 75% से अधिक वन क्षेत्र हैं।
  • क्षेत्रफल के हिसाब से, मध्य प्रदेश में देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र हैं।
  • अपने कुल भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में वन आवरण के मामले में शीर्ष पांच राज्य मिजोरम (84.53%), अरुणाचल प्रदेश (79.33%), मेघालय (76%), मणिपुर (74.34%) और नागालैंड (73.90%) हैं।
  • देश में कुल मैंग्रोव क्षेत्र 17 वर्ग किमी बढ़कर 4,992 वर्ग किमी हो गया है।

जीके फ़ैक्ट

  • ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021’ के अनुसार देश के वनों में कुल कार्बन स्टॉक 7,204 मिलियन टन होने का अनुमान है, जिसमें 2019 से 79-4 मिलियन टन की वृद्धि हुई है।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी