मानव में पहली बार सुअर के हृदय का प्रत्यारोपण
10 जनवरी, 2022 को, यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन ने घोषणा की कि उसने आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर के दिल को हृदय अतालता (अनियमित दिल की धड़कन) (Arrhythmia) वाले रोगी में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया है। इस सर्जरी के बाद रोगी की स्थिति में सुधार हो रहा है।
महत्वपूर्ण तथ्यः यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों का कहना है कि प्रत्यारोपण से पता चला है कि आनुवंशिक रूप से संशोधित जानवर का दिल तत्काल अस्वीकृति के बिना मानव शरीर में कार्य कर सकता है।
- जेनोट्रांसप्लांटेशन (Xenotransplantation) या विषमजात प्रत्यारोपण, जीवित कोशिकाओं, ऊतकों या अंगों का एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में प्रत्यारोपण है।
- जेनोट्रांसप्लांटेशन, पहली बार 1980 के दशक में मनुष्यों में किया गया था। अमेरिकी बेबी फे (Baby Fea) के प्रसिद्ध मामले के बाद इस प्रयोग को छोड़ दिया गया था। 1984 में बेबी फे जन्मजात हृदय दोष के साथ पैदा हुआ था, जो 21 दिन तक बबून के दिल के साथ जीवित रहा।
- इस बार अंतर यह है कि मैरीलैंड के सर्जनों ने एक सुअर के दिल का इस्तेमाल किया, जिसकी कोशिकाओं से तेजी से अंग अस्वीकृति के लिए जिम्मेदार शुगर को हटाने के लिए जीन में बदलाव (gene-editing) किया गया है।
- हालांकि यह जल्द पता चल जाएगा कि ऑपरेशन वास्तव में काम करेगा या नहीं, लेकिन जेनोट्रांसप्लांटेशन, अगर दीर्घकालिक रूप से सफल पाया जाता है, तो जीवन के लिए खतरनाक बीमारियों वाले लोगों में अंगों की वैकल्पिक आपूर्ति प्रदान करने में मदद मिल सकती है।
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 कटरोल हिल फ़ॉल्ट
- 3 उपभोक्ता इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स को सुरक्षित करने के लिए अभ्यास संहिता
- 4 एलईडी फ़ोटोमेट्री प्रयोगशाला
- 5 चिल्का झील में लगभग 11 लाख पक्षियों का आगमन
- 6 आर्कटिक में बिजली गिरने की घटनाएं
- 7 पश्चिमी घाट में खोजी गई दो नई पौधों की प्रजातियां
- 8 माइक्रोसॉफ्रट ने की गेमिंग कंपनी एक्टिविजन ब्लिजार्ड का अधिग्रहण करने की घोषणा
- 9 हिमालयन मल्लार्ड
- 10 रेड सैंडर्स फि़र से आईयूसीएन की ‘संकटग्रस्त’ श्रेणी में
- 11 ब्रह्मोस मिसाइल का ‘समुद्र-से-समुद्र’ संस्करण
- 12 अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अनुसंधान के लिए कल्पना चावला केंद्र
- 13 उवेरियोप्सिस डिकैप्रियो
- 14 हाइड्रोफि़स ग्रैसिलिस
- 15 गहरे समुद्र में रहने वाली मोलस्क प्रजाति
- 16 एल्बिनो मगरमच्छ
- 17 टैंक-रोधी हथियार ‘एटी-4’
- 18 भारत का पहला इंटेलिजेंट क्रॉनिक डिजीज पेशेंट्स हैबिट ट्रैकिंग सिस्टम
- 19 2021 के दौरान भारत की जलवायु पर वक्तव्य
- 20 भारत की सबसे बुजुर्ग स्लॉथ बीयर ‘गुलाबो’ की मृत्यु
- 21 ईस्टर्न स्वैम्प डीयर की संख्या में कमी
- 22 इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पर विजन दस्तावेज का दूसरा खंड
- 23 रोगाणुरोधी प्रतिरोध पर वैश्विक अनुसंधान रिपोर्ट
- 24 भारत का पहला ओपन रॉक संग्रहालय
- 25 टाइगर रिजर्व का जल स्रोत एटलस
- 26 भारत में चीता पुनर्वास के लिए कार्य योजना
- 27 भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021