एल्बिनो मगरमच्छ

जनवरी 2022 में ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में एक दुर्लभ एल्बिनो खारे पानी का मगरमच्छ देखा गया।

महत्वपूर्ण तथ्यः वन कर्मियों ने इसका नाम ‘श्वेता’ रखा है। श्वेता का जन्म तीन साल पहले हैचरी (hatchery) में हुआ था।

  • भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में अब तीन ‘कैप्टिव एल्बिनो मगरमच्छ’ (captive albino crocodiles) हैं।
  • एक अल्बिनो मगरमच्छ के सफेद रंग को विकसित होने में कुछ साल लगते हैं।
  • हालांकि एल्बिनो खारे पानी के मगरमच्छ दुर्लभ हैं, लेकिन उन्हें भितरकनिका में जंगल में देखा गया है।
  • मगरमच्छ संरक्षण कार्यक्रम के एक भाग के रूप में 1975 में वन विभाग द्वारा हैचरी में पैदा किया गया ‘गोरी’ नामक मगरमच्छ भितरकनिका में देखा गया पहला एल्बिनो मगरमच्छ था।
  • 2005 में एक और एल्बिनो मगरमच्छ ‘मल्ली’ भी हैचरी में पैदा हुआ था।
  • पिछले साल की गणना के अनुसार कुल 1,768 मगरमच्छों में से 15 एल्बिनो या सफेद मगरमच्छ अभयारण्य में विभिन्न जल निकायों में देखे गए थे।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी