गहरे समुद्र में रहने वाली मोलस्क प्रजाति

जनवरी 2022 में केरल और ब्राजील के शोधकर्ताओं की एक टीम ने पूर्वी अरब सागर से जाइलोफैगैडे (Xylophagaidae) परिवार से संबंधित एक दुर्लभ, गहरे समुद्र में रहने वाले मोलस्क (Deep-sea mollusc) की एक नई प्रजाति की पहचान की है।

महत्वपूर्ण तथ्यः कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीयूएसएटी) के समुद्री विज्ञान संकाय के डीन, प्रोफेसर बिजॉय नंदन के नाम पर इस छोटी मोलस्क प्रजाति का नाम ‘जाइलोफगा नंदनी’ (Xylophaga nandani) रखा गया है।

  • पहली बार अरब सागर से जीनस जाइलोफगा का एक सदस्य दर्ज किया गया है।
  • जाइलोफैगैडे परिवार के सदस्य गहरे समुद्र में पाये जाते हैं, उनकी उपस्थिति 7,000 मीटर की गहराई पर भी दर्ज की गई है।
  • आमतौर पर ये अधिक गहराई में लकड़ी पर पाए जाते हैं। इनकी जीवन शैली की अधिकांश आदतें एक रहस्य बनी हुई हैं। हालांकि, यह ज्ञात है कि वे अपने खोल (shells) का उपयोग लकड़ी को छोटे भागों में काटने के लिए करते हैं और इसे ऊर्जा के स्रोत के रूप में उपयोग करते हैं।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी