भारत की सबसे बुजुर्ग स्लॉथ बीयर ‘गुलाबो’ की मृत्यु
‘गुलाबो’ नाम की भारत की सबसे बुजुर्ग मादा स्लॉथ बीयर (sloth bear) की 9-10 जनवरी, 2022 की रात भोपाल के ‘वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिडि़याघर’ में मौत हो गई। गुलाबो की उम्र 40 वर्ष थी।
महत्वपूर्ण तथ्यः गुलाबो को मई 2006 में 25 साल की उम्र में एक मदारी (नुक्कड़ कलाकार) से बचाया गया था।
स्लॉथ बीयरः इसे वैज्ञानिक रूप से ‘मेलर्सस उर्सिनस’ (Melursus ursinus) के रूप में जाना जाता है।
- यह भारतीय उपमहाद्वीप की मूल निवासी प्रजाति है और भारत, नेपाल, भूटान और श्रीलंका में पाया जाता है।
- इसका प्रमुख आहार फल, चींटियां और दीमक है।
- ये शुष्क उष्णकटिबंधीय जंगलों, सवाना, झाड़ी और घास के मैदानों सहित भारतीय मुख्य भूमि पर पर्यावास की एक विस्तृत शृंखला में पाये जाते हैं।
- IUCN द्वारा इसे ‘अतिसंवेदंशील (Vulnerable) प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
- यह CITES के परिशिष्ट I में सूचीबद्ध है और भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची I के तहत पूरी तरह से संरक्षित हैं।
वन विहार राष्ट्रीय उद्यानः यह भोपाल की प्रसिद्ध ‘ऊपरी झील’ के पास स्थित है, जिसे ‘बड़ा तालाब’ के रूप में भी जाना जाता है, जो एक रामसर स्थल है और भोज आर्द्रभूमि की दो झीलों में से एक है। यहाँ ‘स्लॉथ बीयर बचाव और प्रजनन केंद्र’ भी है।
- वन विहार को 1983 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया। यह राष्ट्रीय उद्यान, एकn चिडि़याघर, जंगली जानवरों के लिए बचाव केंद्र और चयनित महत्वपूर्ण प्रजातियों के लिए संरक्षण प्रजनन केंद्र का अनूठा संयोजन है।
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
- 1 संक्षिप्त सामयिकी
- 2 कटरोल हिल फ़ॉल्ट
- 3 उपभोक्ता इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स को सुरक्षित करने के लिए अभ्यास संहिता
- 4 एलईडी फ़ोटोमेट्री प्रयोगशाला
- 5 चिल्का झील में लगभग 11 लाख पक्षियों का आगमन
- 6 आर्कटिक में बिजली गिरने की घटनाएं
- 7 पश्चिमी घाट में खोजी गई दो नई पौधों की प्रजातियां
- 8 माइक्रोसॉफ्रट ने की गेमिंग कंपनी एक्टिविजन ब्लिजार्ड का अधिग्रहण करने की घोषणा
- 9 हिमालयन मल्लार्ड
- 10 रेड सैंडर्स फि़र से आईयूसीएन की ‘संकटग्रस्त’ श्रेणी में
- 11 ब्रह्मोस मिसाइल का ‘समुद्र-से-समुद्र’ संस्करण
- 12 अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अनुसंधान के लिए कल्पना चावला केंद्र
- 13 उवेरियोप्सिस डिकैप्रियो
- 14 हाइड्रोफि़स ग्रैसिलिस
- 15 गहरे समुद्र में रहने वाली मोलस्क प्रजाति
- 16 एल्बिनो मगरमच्छ
- 17 टैंक-रोधी हथियार ‘एटी-4’
- 18 भारत का पहला इंटेलिजेंट क्रॉनिक डिजीज पेशेंट्स हैबिट ट्रैकिंग सिस्टम
- 19 2021 के दौरान भारत की जलवायु पर वक्तव्य
- 20 ईस्टर्न स्वैम्प डीयर की संख्या में कमी
- 21 इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पर विजन दस्तावेज का दूसरा खंड
- 22 रोगाणुरोधी प्रतिरोध पर वैश्विक अनुसंधान रिपोर्ट
- 23 मानव में पहली बार सुअर के हृदय का प्रत्यारोपण
- 24 भारत का पहला ओपन रॉक संग्रहालय
- 25 टाइगर रिजर्व का जल स्रोत एटलस
- 26 भारत में चीता पुनर्वास के लिए कार्य योजना
- 27 भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2021