शंघाई सहयोग संगठन

17 जून, 2022 को शंघाई सहयोग संगठन देशों (Shanghai Cooperation Organization) के सदस्य राज्यों की सीमा सेवाओं के प्रमुखों की 8वीं बैठक भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।

शंघाई सहयोग संगठन के बारे में: शंघाई सहयोग संगठन (SCO), एक स्थायी अंतरराष्ट्रीय अंतर सरकारी संगठन है।

  • यह एक यूरेशियाई राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है, जिसका लक्ष्य यूरेशियाई क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखना है। एससीओ का सचिवालय चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित है।
  • शंघाई सहयोग संगठन को जून 2001 में शंघाई (चीन) में कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, रूस और ताजिकिस्तान द्वारा स्थापित किया गया था।
  • इस संगठन की उत्पत्ति ‘शंघाई फाइव’ (Shanghai-5) से हुई है।
  • जून 2017 में अस्ताना में आयोजित एससीओ के राज्य परिषद के प्रमुखों की बैठक में भारत और पाकिस्तान को संगठन के पूर्ण सदस्य का दर्जा दिया गया था।
  • एससीओ की आधिकारिक भाषाएं रूसी और चीनी हैं।
  • इसके सदस्य देश कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान है।
  • इसके 3 पर्यवेक्षक देश अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया है।
  • क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना (Regional Anti-Terrorist Structure) को आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद का मुकाबला करने के उद्देश्य से इसे स्थापित किया गया है।

राष्ट्रीय परिदृश्य