राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण, 2021

शिक्षा मंत्रालय के ‘स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग’ ने 25 मई, 2022 को ‘राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण, 2021' [National Achievement Survey (NAS) 2021, जारी किया। पिछला सर्वेक्षण वर्ष 2017 में जारी हुआ था।

  • ‘राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण’ प्रत्येक 3 वर्ष में तीसरी, 5वीं, 8वीं और 10वीं के छात्रों की सीखने की क्षमता का समग्र विश्लेषण कर देश में स्कूली शिक्षा तंत्र के स्वास्थ्य को जांचता है। यह स्कूली शिक्षा तंत्र के समग्र विश्लेषण को भी प्रदर्शित करता है।

यह सर्वेक्षण क्या है?

  • यह सर्वेक्षण 12 नवंबर, 2021 को अिखल भारतीय स्तर पर किया गया था, इसमें सरकारी स्कूल, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल एवं निजी स्कूलों को शामिल किया गया था।
  • इस सर्वेक्षण में कक्षा 3 एवं 5 के लिए भाषा, गणित और पर्यावरण अध्ययन; कक्षा 8 के लिए भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान; कक्षा 10 के लिए भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी विषयों को शामिल किया गया था।

एनएएस 2021 के प्रमुख निष्कर्ष

  • लगभग 80% छात्रों ने महामारी के दौरान घर पर रहकर पढ़ाई करने को ‘बोझ’ बताया और महसूस किया कि उन्होंने साथियों की म से स्कूल में बेहतर सीखा।
  • 24% छात्रों ने कहा कि उनके पास घर में कोई डिजिटल डिवाइस नहीं है।
  • 38% ने कहा कि उन्हें घर में रहकर पढ़ने या सीखने में कठिनाई हुई, हालांकि 45% छात्रों ने इस अनुभव को ‘आनंददायक’ पाया।
  • सर्वेक्षण में पाया गया कि 500 के अंकों में से विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने भाषाओं में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन गणित और विज्ञान जैसे विषयों में पीछे रह गए।
  • उदाहरण के लिए कक्षा 3 में छात्रों ने भाषाओं में सबसे अधिक स्कोर किया तथा उसके बाद ईवीएस और गणित में स्कोर किया। कक्षा 5 में भी छात्र, गणित और ईवीएस की तुलना में भाषा में बेहतर थे।
  • कक्षा 8 के छात्रों ने गणित और विज्ञान की तुलना में अंग्रेजी में बेहतर अंक हासिल किए।

राष्ट्रीय परिदृश्य