उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति

हाल ही में केंद्र सरकार ने 5 उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। ये राज्य उत्तराखंड, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुवाहाटी हैं।

महत्वपूर्ण तथ्यः दिल्ली उच्च न्यायालय (High Court) के न्यायमूर्ति विपिन सांघी को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

  • जस्टिस उज्जल भुयां (Justice Ujjal Bhuyan) को तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • जस्टिस अमजद अहतेशाम सैयद हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे।
  • जस्टिस संभाजी शिवाजी शिंदे राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किये गये हैं।
  • न्यायमूर्ति रश्मिन एम- छाया को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति

संविधान के अनुच्छेद 217 के अनुसार उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश और संबंधित राज्य के राज्यपाल के परामर्श से की जाती है।

  • मुख्य न्यायाधीश के अलावा किसी अन्य न्यायाधीश की नियुक्ति के मामले में, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श किया जाता है।
  • दो या दो से अधिक राज्यों के एकल उच्च न्यायालय के मामले में, राष्ट्रपति द्वारा सभी संबंधित राज्यों के राज्यपालों से परामर्श किया जाता है।

राष्ट्रीय परिदृश्य