नाटो की बैठक

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में 28 से 30 जून, 2022 तक चले नाटो शिखर सम्मेलन में जापानी प्रधानमंत्री, फुमियो किशिदाने पहली बार भाग लिया। वे नाटो की बैठक में शामिल होने वाले जापान के पहले नेता होंगे।

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के बारे में: उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization) सोवियत संघ के खिलाफ सामूहिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और कई पश्चिमी यूरोपीय देशों द्वारा, 1949 की उत्तरी अटलांटिक संधि द्वारा स्थापित एक सैन्य गठबंधन है।

  • वर्तमान नाटो में 30 सदस्य देश हैं। इसका मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में है।
  • नाटो का आवश्यक और स्थायी उद्देश्य राजनीतिक एवं सैन्य साधनों द्वारा अपने सभी सदस्यों की स्वतंत्रता और सुरक्षा करना है।
  • नाटो के पास एक एकीकृत सैन्य कमान संरचना है। नाटो को उसके सदस्यों द्वारा वित्त पोषित किया जाता है। इसके बजट में अमेरिका का योगदान सर्वाधिक है।
  • नाटो संस्था का अंतिम सदस्य उत्तर मैसेडोनिया था।

राष्ट्रीय परिदृश्य