डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा

13 जून, 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा (क्पंततीमं ब्वदजतवस थ्वतजदपहीज)-2022 का शुभारंभ किया।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह कार्यक्रम 13 जून से 27 जून, 2022 तक सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया गया।

  • इस कार्यक्रम का लक्ष्य बचपन में डायरिया के कारण बच्चों की मृत्यु को शून्य पर लाना है।
  • बचपन में डायरिया से होने वाली मौतों की संख्या को शून्य पर लाने के उद्देश्य से 2014 से गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। डायरिया की अधिकता को देखते हुए इस पखवाड़े का आयोजन विशेष रूप से ग्रीष्म ऋतु/वर्षा ऋतु के दौरान किया जाता है।
  • गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में डायरिया से निर्जलीकरण के कारण होने वाली मौतों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए गहन तरीके से क्रियान्वित की जाने वाली गतिविधियों का एक समूह शामिल है।
  • इन गतिविधियों में मुख्य रूप से डायरिया प्रबंधन के लिए पक्षधरता और जागरूकता उत्पन्न करने की गतिविधियों को तेज करना, डायरिया केस प्रबंधन के लिए सेवा प्रावधान को मजबूत करना, पांच साल से कम उम्र के बच्चों वाले घरों में आशा द्वारा ओआरएस की तैयारी और स्वच्छता के लिए जागरूकता पैदा करने वाली गतिविधियां शामिल हैं।

बाल मृत्यु दर

  • नमूना पंजीकरण प्रणाली-2019 की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार देश में बाल मृत्यु दर में 2014 के बाद से काफी कमी आई है। यह दर 2014 में 45 प्रति 1000 जीवित बालकों से घटकर 2019 में 35 प्रति 1000 जीवित बालक हो गई है।

राष्ट्रीय परिदृश्य