राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन 2022

26 मई, 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने तिरुवनंतपुरम में दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन-2022 का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्यः केरल विधानसभा द्वारा पहली बार राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन 2022 का आयोजन किया जा गया।

  • स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक हिस्से के रूप में राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन 2022 का आयोजन किया गया।
  • राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन 2022 में संसद एवं राज्य विधानसभाओं की महिला विधायकों ने भाग लिया।
  • इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्रियों, लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा के उपाध्यक्ष तथा संसद सदस्यों ने भी भाग लिया।
  • इस सम्मेलन में संविधान एवं महिला अधिकार, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका, महिला अधिकार एवं विधिक अंतराल तथा निर्णय निर्माण निकायों में महिलाओं का अल्प प्रतिनिधित्व आदि विषयों पर चर्चा की गई।
  • भारत सरकार द्वारा वर्ष 2016 में नई दिल्ली में प्रथम महिला विधायकों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था।

राष्ट्रीय परिदृश्य