अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव ‘उनमेश’

16 जून, 2022 को हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव ‘उनमेश’ का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव का उद्घाटन संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह उत्सव पहली बार आयोजित किया गया। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव है।

  • अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव उनमेश का शीर्षक ‘उनमेश- अभिव्यक्ति का उत्सव’ था।
  • इस कार्यक्रम में 15 देशों के 425 से अधिक लेखक, कवि, अनुवादक, आलोचक और 60 से अधिक भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हुए।
  • तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक उत्सव ‘उनमेश’ के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित 1,000 से अधिक पुस्तकों को भी प्रदर्शित किया गया।

राष्ट्रीय परिदृश्य