8.3 फ़ीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्थाः विश्व बैंक

8 जून, 2021 को जारी विश्व बैंक के ‘जून 2021 की वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट (June 2021 Global Economic Prospects) के नवीनतम अनुमानों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 8.3 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

  • महत्वपूर्ण तथ्यः विश्व बैंक ने इससे पहले अप्रैल में 2021-22 में जीडीपी में 10.1 फीसदी वृद्धि का अनुमान लगाया था। यह जनवरी के 5.4 फीसदी की वृद्धि के अनुमान से अधिक है।
  • इसने 2022-23 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।
  • 2020 में, भारत की अर्थव्यवस्था में 7.3 फीसदी की कमी आई थी। जबकि 2019 में इसमें 4 फीसदी की वृद्धि हुई थी।
  • विश्व बैंक ने 2023 में, भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद जताई है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था के बारे में रिपोर्ट के अनुसार 2021 में इसमें 5.6% की वृद्धि होगी, जो 80 साल में मंदी के बाद सबसे मजबूत वृद्धि होगी। वैश्विक उत्पादन अभी भी वर्ष के अंत तक महामारी पूर्व अनुमानों से 2% कम होगा।

आर्थिक परिदृश्य