भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय समुद्री सेवा क्लस्टर
गुजरात मैरीटाइम बोर्ड ने 7 जून, 2021 को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक- (गिफ्रट) सिटी में ‘भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय समुद्री सेवा क्लस्टर’ (India's first international maritime services cluster) स्थापित करने की घोषणा की है।
- महत्वपूर्ण तथ्यः क्लस्टर को एक समर्पित इकोसिस्टम के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें बंदरगाह, जहाजरानी और रसद सेवा प्रदाता और प्रासंगिक सरकारी नियामक शामिल होंगे।
- यह भारत में अपनी तरह का पहला वाणिज्यिक समुद्री सेवा क्लस्टर होगा, जिसकी अवधारणा समुद्री क्षेत्र में भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए की गई है।
- क्लस्टर का उद्देश्य समुद्री उद्योग के हितधारकों जैसे कि प्रमुऽ नियामकों / सरकारी एजेंसियों के लिए व्यापार सुगमता सुनिश्चित करना है।
- इस कदम से समुद्री/जहाजरानी उद्योग संघों और व्यवसायों और मध्यवर्ती सेवा प्रदाताओं जैसे जहाजरानी वित्त, समुद्री बीमा, समुद्री मध्यस्थों और समुद्री कानून फर्मों को लाभ होगा।
- समुद्री क्लस्टर में समुद्री/जहाजरानी पर केंद्रित एक वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) केंद्र भी बनाया जाएगा।
गिफ्रट सिटी को भारत में अपनी तरह के पहले वैश्विक वित्तीय और आईटी सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसे वैश्विक स्तर पर बेंचमार्क वित्तीय केंद्रों के समान स्तर पर डिजाइन किया गया है। |
आर्थिक परिदृश्य
- 1 बिजनेस
- 2 बैंकिंग
- 3 ‘भारत में सिकल सेल रोग’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन
- 4 सीनियर केयर एजिंग ग्रोथ इंजन परियोजना
- 5 चिकित्सा उपकरणों का भारतीय प्रमाणन ‘आईसीएमईडी 13485 प्लस’ योजना
- 6 इंडस बेस्ट मेगा फ़ूड पार्क
- 7 जीएसटी परिषद की 44वीं बैठक की सिफ़ारिशें
- 8 एनटीपीसी भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल
- 9 भारतीय रेलवे सिग्नलिंग और दूरसंचार आधुनिकीकरण
- 10 स्वर्ण आभूषणों की अनिवार्य हॉलमार्किंग
- 11 एकीकृत विद्युत विकास योजना
- 12 पूर्वोत्तर क्षेत्र में बायोटेक-किसान कार्यक्रम
- 13 भारत में स्टार्टअप
- 14 ऊर्जा दक्षता और निम्न कार्बन प्रौद्योगिकियों पर गठित की जाएगी समिति
- 15 जोखिम-आधारित आंतरिक लेखा परीक्षा
- 16 भारत में माल परिवहन के लिए रोडमैप
- 17 8.3 फ़ीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्थाः विश्व बैंक
- 18 उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम 2020 में संशोधनों का प्रस्ताव
- 19 आयुध निर्माणी बोर्ड का निगमीकरण
- 20 सूक्ष्म-वित्त विनियमन पर परामर्शक दस्तावेज
- 21 आईएमडी विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2021
- 22 भारत 2020 में एफ़डीआई का पांचवां सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता
- 23 जी-7 कॉर्पोरेट कर समझौता
- 24 2025 तक पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिश्रित करने का लक्ष्य