2025 तक पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिश्रित करने का लक्ष्य

5 जून, 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘भारत में एथेनॉल सम्मिश्रण 2020-2025 के लिए रोडमैप पर विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट’ जारी की।

इस वर्ष के आयोजन का विषयः ‘बेहतर पर्यावरण के लिए जैव ईंधन को बढ़ावा देना’।

महत्वपूर्ण तथ्यः सरकार ने 2025 तक पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिश्रण के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया है। पहले 2030 तक यह लक्ष्य हासिल करने का संकल्प था, जिसे अब 5 वर्ष कम कर दिया गया है।

  • 2014 तक, भारत में औसतन केवल 1.5% एथेनॉल मिश्रित किया जा सकता था, जो अब लगभग 8.5% तक पहुंच गया है।
  • अधिकांश एथेनॉल तैयार करने वाली इकाइयां ज्यादातर 4.5 राज्यों में केंद्रित हैं, जहां चीनी का उत्पादन अधिक है लेकिन अब इसे पूरे देश में विस्तारित करने के लिए ‘खाद्यान्न आधारित डिस्टिलरी’ (Food Grain Based Distilleries) स्थापित की जा रही हैं।
  • कृषि अपशिष्ट से एथेनॉल बनाने के लिए देश में आधुनिक तकनीक आधारित संयंत्र भी स्थापित किए जा रहे हैं।

अन्य तथ्यः उन्होंने पुणे में देश भर में एथेनॉल के उत्पादन और वितरण के लिए महत्वाकांक्षी ‘ई-100 पायलट परियोजना’ का भी शुभारंभ किया।

  • केंद्र सरकार ने ऐसे 11 क्षेत्रें की पहचान की है, जो आधुनिक तकनीक के माध्यम से संसाधनों का पुनर्चक्रण करके उनका बेहतर उपयोग कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘केवडि़या’ को एक ‘इलेक्ट्रिक वाहन शहर’ के रूप में विकसित करने की चालू परियोजना की चर्चा की।

आर्थिक परिदृश्य