एडीबी द्वारा भारत की विकास दर का अनुमान- 7%

14 दिसंबर, 2022 को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) द्वारा जारी अपनी नवीनतम रिपोर्ट ‘एशियन डेवलपमेंट आउटलुक’ सप्लीमेंट दिसंबर 2022 में 2022-23 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की 7% की विकास दर के अपने पूर्वानुमान को बरकरार रखा है।

ADB द्वारा जारी भारत की विकास दर अनुमान -

वित्तीय वर्ष अनुमान

विकास दर

2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर

8.7%

2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर

7%

2023-24 में भारत की वृद्धि दर

7%

महत्त्वपूर्ण आंकड़े-

  • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाहीं (जुलाई-सितंबर) में भारतीय अर्थव्यवस्था में 6.3% की वृद्धि हुई।
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर को पहले 7% के पूर्वानुमान को संशोधित कर 6.8% कर दिया था।
  • एडीबी के नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार 2022 (जनवरी-दिसंबर) में एशिया प्रशांत क्षेत्र में विकास दर 4.2% और 2023 में 4.6% रहने की उम्मीद है।
  • एडीबी ने 2022 के लिए चीन की विकास दर को पहले के पूर्वानुमान 3.3% से घटाकर 3% कर दिया है।

GK फ़ैक्ट

  • एशियाई विकास बैंक (एडीबी)- 1963 में इसकी स्थापना की गई थी। इसने 19 दिसंबर, 1966 से 31 सदस्य देशों के साथ काम करना शुरू किया। वर्तमान में इसके 68 सदस्य हैं, जिनमें से 49 सदस्य एशिया और प्रशांत क्षेत्र से हैं और 19 बाहर से हैं।
  • यह एक क्षेत्रीय बहुपक्षीय वित्तीय संस्थान है, जो एशिया और प्रशांत क्षेत्र के देशों पर केंद्रित है।
  • वर्तमान समय में एडीबी अध्यक्ष मसात्सुगु असाकावा हैं।

आर्थिक परिदृश्य