मिलेट्स-स्मार्ट न्यूट्रिटिव फ़ूड कॉन्क्लेव

5 दिसंबर, 2022 को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रलय द्वारा नई दिल्ली में ‘मिलेट्स-स्मार्ट न्यूट्रिटिव फूड कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया।

उद्देश्य- बाजरा के निर्यात को बढ़ावा देना।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इस कॉन्क्लेव का आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रलय द्वारा अपने शीर्ष कृषि निर्यात संवर्द्धन निकाय, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के माध्यम से किया जा रहा है।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष-2023 के पूर्व-लांच कार्यक्रम में होने वाला यह पहला कॉन्क्लेव है।
  • इस कॉन्क्लेव में, भारतीय बाजरा तथा बाजरा आधारित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी तथा बी2बी बैठकों का भी आयोजन किया गया।
  • बाजरा निर्यात संवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन भारत द्वारा दिए गए प्रस्ताव को, जिसे 72 देशों द्वारा समर्थन प्रदान किया गया। 5 मार्च, 2021 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी।

एफएओ के अनुसार महत्वपूर्ण आंकड़े

  • भारत दुनिया में वैश्विक उत्पादन में लगभग 41% की अनुमानित हिस्सेदारी के साथ बाजरा के अग्रणी उत्पादकों में से एक है।
  • एफएओ के अनुसार, वर्ष 2020 में बाजरा का वैश्विक उत्पादन 30.464 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) था और उसमें भारत की हिस्सेदारी 12.49 एमएमटी थी, जो कुल बाजरा उत्पादन का 41% है।
  • भारत ने पिछले वर्ष उत्पादित 15.92 एमएमटी की तुलना में 2021-22 में बाजरा उत्पादन में 27% की वृद्धि दर्ज कराई।
  • बाजरा के निर्यात का हिस्सा कुल बाजरा उत्पादन का लगभग 1% है। भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में बाजरा के निर्यात में 8.2% की वृद्धि दर्ज कराई, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि के 1,47,501.08 मीट्रिक टन की तुलना में बढ़कर 1,59,332.16 मीट्रिक टन हो गया।
  • भारत के शीर्ष 5 बाजरा उत्पादक राज्य हैं- राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात तथा मध्य प्रदेश।
  • भारत के प्रमुख बाजरा निर्यातक देश हैं- यूएई, नेपाल, सऊदी अरब, लीबिया, ओमान।
  • भारत द्वारा निर्यात किए जाने वाले बाजरा की किस्मों में- बाजरा, रागी, कैनरी, जवार तथा बकवीट शामिल हैं।
  • विश्व के प्रमुख बाजरा आयातक देश हैं- इंडोनेशिया, बेल्जियम, जापान, जर्मनी, मैक्सिको।
  • बाजरा की 16 प्रमुख किस्में हैं, जिनका उत्पादन और निर्यात किया जाता है। इनमें शामिल हैं - ज्वार, पर्ल मिलेट, रागी, कंगणी, चीना, कोदो, सावा/संवा/झंगोरा, कुटकी, बक व्हीट एवं कुट्टु, चौलाई तथा ब्राउन टौप बाजरा।

आर्थिक परिदृश्य