दुनिया की 100 शीर्ष रक्षा कंपनियों में 2 भारतीय कंपनी

5 दिसंबर, 2022 को स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीटड्ढूट (सिप्री) द्वारा दुनिया की 100 शीर्ष रक्षा कंपनियों की सूची जारी की गई, जिसमें 2 भारतीय कंपनियों को शामिल किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत सरकार के स्वामित्व वाली दो रक्षा कंपनियों हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को इस सूची में शामिल किया गया है।
  • एचएएलः इस रिपोर्ट में हथियारों की बिक्री में एचएएल को $3.3 बिलियन के साथ 42वां स्थान दिया गया था, जबकि वर्ष 2021 में $1.8 बिलियन की बिक्री के साथ एचएएल को 63वें स्थान पर रखा गया था।
  • दुनिया के शीर्ष 100 रक्षा कंपनियों की कुल हथियारों की बिक्री 2021 में कुल $592 बिलियन थी, जो 2020 की तुलना में उनकी हथियारों की बिक्री में 1.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
  • दुनिया की शीर्ष 100 रक्षा कंपनियों में संयुक्त राज्य अमेरिका की 40 कंपनियां हैं, जिनमें शीर्ष 5 कंपनियां अमेरिकी हैं; जबकि शीर्ष 100 कंपनियों में चीन की 8 कंपनियां हैं।

GK फ़ैक्ट

  • स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीटड्ढूट (सिप्री): सिप्री एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है, इसकी स्थापना वर्ष 1966 में हुई थी। यह सशस्त्र संघर्ष, शस्त्रीकरण, शस्त्र नियंत्रण और निरस्त्रीकरण में अनुसंधान के लिए समर्पित संगठन है। यह मुख्य रूप से स्वीडिश सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
  • भारत सऊदी अरब के बाद हथियारों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और अमेरिका तथा चीन के बाद रक्षा पर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा खर्च करने वाला देश भी है।

आर्थिक परिदृश्य