प्रत्यक्ष करों के सकल संग्रह में 25.90% की वृद्धि दर्ज

वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह (रिफंड के समायोजन से पहले) पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 10,83,150 करोड़ रुपये की तुलना में 13,63,649 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि में हुए सकल संग्रह की तुलना में 25.90% की वृद्धि दर्शाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 17 दिसंबर, 2022 तक वित्त वर्ष 2022-23 में प्रत्यक्ष करों के संग्रह के आंकड़े बताते हैं कि शुद्ध संग्रह 11,35,754 करोड़ रुपये का हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष, यानी वित्त वर्ष 2021-22 की इसी अवधि में शुद्ध संग्रह 9,47,959 करोड़ रुपये का हुआ था, जो 19.81% की वृद्धि दर्शाता है।
  • पिछले वित्त वर्ष, यानी 2021-22 की इसी अवधि में 4,62,038 करोड़ रुपये का अग्रिम कर संग्रह हुआ था, जो 12-83% की वृद्धि दर्शाता है।
  • चालू वित्त वर्ष में जारी किए गए रिफंड की संख्या में लगभग 109% की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • वित्त वर्ष 2022-23 में दिसंबर 2022 तक 2,27,896 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की इसी अवधि में रिफंड जारी किया गया था, जो कि 68.57% से भी अधिक की वृद्धि दर्शाता है।

आर्थिक परिदृश्य