सेवाएं

  • वित्त वर्ष 2022 में 8-4 प्रतिशत (वर्ष दर वर्ष) की तुलना में वित्त वर्ष 2023 में सेवा क्षेत्र के किस दर से बढ़ने का अनुमान है? - 9.1 प्रतिशत
  • भारत ने किस वर्ष तक 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बन जाने का लक्ष्य तय किया है? - वर्ष 2025
  • भारत 2021 में सेवा निर्यात करने वाले देशों में किस श्रेणी में शामिल है? - शीर्ष दस
  • विश्व वाणिज्यिक सेवाओं के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 2015 में 3 प्रतिशत से बढ़कर 2021 में कितने प्रतिशत हो गयी है? - 4 प्रतिशत
  • जुलाई 2022 से सेवा क्षेत्र के लिए ऋण में कितने प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है? - 16 प्रतिशत
  • वित्त वर्ष 2022 में सेवा क्षेत्र में कितने मिलियन डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश इक्विटी का प्रवाह हुआ है? - 7.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर
  • रियल एस्टेट क्षेत्र में निरंतर वृद्धि 2021 और 2022 के बीच कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है - 50 प्रतिशत
  • होटल ऑक्यूपेंसी दर अप्रैल 2021 में 30.32 प्रतिशत से बढ़कर नवंबर 2022 में कितने प्रतिशत हो गयी है? - 68.70 प्रतिशत
  • भारत का ई-कॉमर्स बाजार 2025 तक सालाना की दर से बढ़ने का अनुमान है - 18 फीसदी की दर से
  • भारत विश्व में बीमा बाजार के क्षेत्र में किस स्थान पर है? - 10वें
  • 2032 तक भारत के बीमा क्षेत्र में किस स्थान पर पहुंचने की सम्भावना है? - 6वें
  • वर्ष 2022 के शुरूआती नौ महीनों में ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का आगमन महामारी-पूर्व पर्यटकों के आगमन का कितना प्रतिशत हो गया था? - 63 प्रतिशत
  • मेडिकल टूरिज्म इंडेक्स के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021 में भारत किस स्थान पर है? - 10वें
  • लॉकडाउन के बाद ग्राहकों को आवास और अन्य सेवाएं देते समय वायरस संक्रमण के फ़ैलाव को रोकने के लिए भारतीय गुणवत्ता परिषद के सहयोग से किस योजना की शुरुआत की गयी थी? - आतिथ्य उद्योग के मूल्यांकन, जागरुकता और प्रशिक्षण प्रणाली (साथी)
  • राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों की मदद से पयर्टन मंत्रालय के पोर्टल पर देश में आवास इकाइयों को पंजीकृत करने हेतु किस पहल का आरम्भ किया गया है। - नेशनल इंटीग्रेटेड डेटाबेस ऑपफ़ हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री (NIDHI)