सड़क और परिवहन

  • राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों के निर्माण में तेजी; वित्त वर्ष 2016 के 6061 किलोमीटर की तुलना में वित्त वर्ष 2022 के दौरान कितने राष्ट्रीय राजमार्गों/सड़कों का निर्माण किया गया है - 10,457 किलोमीटर
  • भारतीय रेलवे का कुल लम्बाई विस्त्तार कितना है - 68, 031 किमी
  • भारतीय रेलवे (आईआर) एकल प्रबंधन के तहत दुनिया का कौन सा सबसे बड़ा नेटवर्क है - चौथा
  • वित्त वर्ष 2020 के 1.4 लाख करोड़ रुपये की तुलना में बजट परिव्यय बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में कितना हो गया है - 2.4 लाख करोड़ रुपये
  • अक्टूबर 2022 तक किसान रेलों ने लगभग कितना टन सब्जियों और फलों का परिवहन किया है - 7.91 लाख टन सब्जियों/फलों
  • भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार का मात्र के हिसाब से कितने प्रतिशत बंदरगाहों के माध्यम से होता है - 90%
  • भारत में जलमार्गों की कुल नौगम्य लंबाई कितना किलोमीटर है - 14,850 किमी
  • भारत के किस राज्य में जलमार्गों की नौगम्य लम्बाई सबसे अधिक है - पश्चिम बंगाल
  • भारत में जलमार्गों की नौगम्य लम्बाई वाले पांच शीर्ष राज्य कौन से है - पश्चिम बंगाल, असम, केरल, ओडिशा और कर्नाटक
  • राज्य में जलमार्गों की नौगम्य लम्बाई में बिहार का स्थान है - 7वां
  • राज्य में जलमार्गों की नौगम्य लम्बाई में उत्तर प्रदेश का स्थान है - 9
  • राष्ट्रीयजलमार्ग अधिनियम 2016 के तहत, कितने नए जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू) घोषित किया गया है - 106
  • 106 नए जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू) घोषित किया गया है, जिससे देश में एनडब्ल्यू की कुल संख्या कितनी है? - 111
  • विद्युत उत्पादन क्षमता के अनुसार कुल स्थापित क्षमता का सबसे बड़ा हिस्सा (59.10 प्रतिशत) किस स्रोत का है? - थर्मल स्रोत
  • विद्युत उत्पादन क्षमता के अनुसार कुल स्थापित क्षमता में अक्षय ऊर्जा संसाधनों का हिस्सा कितना है - 27.51 प्रतिशत
  • विद्युत उत्पादन क्षमता के अनुसार कुल स्थापित क्षमता में हाइड्रो उर्जा का हिस्सा है – 11.70 प्रतिशत