कृषि एवं खाद्य प्रबंधन

  • वर्ष 2020-21 में कृषि क्षेत्र में निजी निवेश कितना प्रतिशत बढ़ा है? - 9.3 प्रतिशत
  • कृषि क्षेत्र में 2021-22 में कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है? - 3%
  • कृषि क्षेत्र में 2020-21 में कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी? - 3.3%
  • भारत से कृषि और संबद्ध उत्पादों का निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में कितना प्रतिशत बढ़ा है? - 18%
  • 2021-22 के दौरान, कृषि निर्यात कितने उच्च स्तर पर पहुंच गया है? - 50.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर
  • वर्ष 2018 से अनिवार्य सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, पूरे भारत में उत्पादन की औसत लागत का कितना गुणा निर्धारित किया गया है? - 1.5 गुणा
  • वर्ष 2021-22 में कृषि क्षेत्र के लिए संस्थागत ऋण लगातार बढ़कर कितना हो गया है? - 18.6 लाख करोड़
  • भारत में खाद्यान्न उत्पादन में निरंतर वृद्धि देखी गई और वर्ष 2021-22 में यह बढ़कर कितना हो गया है? - 315.7 मिलियन टन
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 1 जनवरी, 2023 से एक वर्ष के लिए लगभग कितने लाभार्थियों के लिए मुफ्त खाद्यान्न प्रदान किया गया है? - 81.4 करोड़
  • योजना के अंतर्गत अप्रैल-जुलाई 2022-23 भुगतान चक्र में लगभग कितने किसानों को कवर किया गया? - 11.3 करोड़
  • कृषि अवसंरचना निधि के तहत फसल पश्चात समर्थन और सामुदायिक खेती के लिए कितने करोड़ रुपये मंजूर किये गए हैं? - 13,681 करोड़
  • परंपरागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई) के तहत किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से किस प्रकार की कृषि को बढ़ावा दिया जा रहा है? - जैविक कृषि
  • भारत सरकार ने किसानों को रियायती ब्याज दरों पर अल्पकालिक ऋण देने के लिए ब्याज अनुदान योजना (आईएसएस) को संशोधित कर कौन सा नाम दिया है? - संशोधित ब्याज अनुदान योजना
  • संशोधित ब्याज अनुदान योजना के तहत किसानों को किस दर से ऋण उपलब्ध कराया जाता है? - 7 प्रतिशत प्रतिवर्ष
  • भारत में जैविक किसानों की कुल संख्या कितनी है? - 44.3 लाख (विश्व में सर्वाधिक)
  • 2021-22 तक जैविक खेती के तहत कुल कितनी भूमि को लाया गया है? - 59.1 लाख हेक्टेयर
  • परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत किसानों को तीन वर्षों के लिए कितनी सहायता प्रदान की जाती है? - 50,000 प्रति हेक्टेयर
  • प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु 2019-20 में कौन से पहल का आरम्भ किया गया था? - शून्य बजट प्राकृतिक खेती
  • राष्ट्रीय कृषि बाजार ई-नाम योजना का आरम्भ किस वर्ष किया गया था? - 2016
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मार्च 2021 में अपने 75वें सत्र में वर्ष 2023 को कौन सा वर्ष घोषित किया गया था? - अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष
  • भारत में बाजारा का कुल उत्पादन कितना होता है - 50.9 मिलियन टन
  • भारत में बाजारा का कुल उत्पादन विश्व के कुल उत्पादन का कितने प्रतिशत है? - 20% (एशिया का 80%)