उद्योग

  • औद्योगिक क्षेत्र द्वारा समग्र सकल मूल्य संवर्धन (जीवीडब्ल्यू) में कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई (वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली छमाहीं के लिए)? - 3.7 प्रतिशत
  • औद्योगिक क्षेत्र द्वारा समग्र सकल मूल्य संवर्धन (जीवीडब्ल्यू) में पिछले दशक के पूर्वाद्ध के दौरान हासिल की गई, की औसत वृद्धि से कितनी अधिक है? - 2.8 प्रतिशत
  • सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यमों को ऋण में जनवरी 2022 से औसतन लगभग कितने की वृद्धि हुई है? - 30 प्रतिशत
  • इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्यात में वित्त वर्ष 2019 में 4.4 बिलियन डॉलर से वित्त वर्ष 2022 में 11.6 बिलियन तक लगभग कितनी वृद्धि हुई है? - तीन गुणा वृद्धि
  • भारत वैश्विक स्तर पर मोबाइल फोन का कौन सा सबसे बड़ा निर्माता बन गया है? - दूसरा
  • भारत में मोबाइल हैंडसेट का उत्पादन वित्त वर्ष 2015 में 6 करोड़ यूनिट से बढ़कर वित्त वर्ष 2021 में कितना हो गया है? - 29 करोड़
  • फार्मा उद्योग में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में कितने गुणा की वृद्धि हुई है? - चार गुणा
  • भारत को वैश्विक आपूर्तिश्रृंखलाओं में शामिल करने के लिए पीएलआई योजनाएं अगले पांच वर्षों में अनुमानित चार लाख करोड़ पूंजीगत व्यय के साथ कितनी श्रेणियों में शुरू की गई हैं? - 24
  • वित्त वर्ष 2022 में पीएलआई योजनाओं के अंतर्गत 47,500 करोड़ का निवेश देखा गया, जो कि वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य का कितना प्रतिशत था? - 106 प्रतिशत
  • पीएलआई योजनाओं के कारण 3.85 लाख करोड़ रुपए मूल्य की उत्पादन/बिक्री और कितने रोजगार का सृजन हुआ है? - 3.0 लाख
  • वित्त वर्ष 2023 में कोयला का उत्पादन बढ़कर कितना टन होने का अनुमान है - 911 मिलियन
  • वित्त वर्ष 2023 में कोयला का उत्पादन बढ़कर पिछले वर्ष की तुलना में कितना अधिक है? - 17 प्रतिशत
  • अप्रैल से दिसंबर, 2022 के दौरान तैयार इस्पात का कुल उत्पादन और उपभोग कितना मिलियन टन पर पहुंच गया है? - 88 मिलियन टन और 86 मिलियन टन
  • आर्थिक समीक्षा के अनुसार भारतीय औषधि निर्यात में वित्त वर्ष 2021 में कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है? - 24 प्रतिशत
  • आर्थिक समीक्षा के अनुसार भारतीय औषधि बाजार के वर्ष 2030 तक कितने डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है? - 130 बिलियन अमेरिकी
  • आर्थिक समीक्षा के अनुसार भारत दिसंबर, 2022 में जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर ऑटो मोबाइल बिक्री के मामले में बन गया है? - तीसरा सबसे बड़ा बाजार
  • वर्ष 2021 में भारत सबसे बड़ा दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता तथा यात्री कार के मामले में बन गया है - चौथा सबसे बड़ा निर्माता
  • घरेलू इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार के 2022 और 2030 के बीच किस दर से बढ़ने का अनुमान है? - 49 प्रतिशत सीएजीआर
  • घरेलू इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के 2030 तक की वार्षिक बिक्री तक पहुंचने की आशा है? - 10 मिलियन इकाइयों
  • घरेलू इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) से 2030 तक कितने रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है? - 5 करोड़ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष
  • डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप (सेल्फ-रिपोर्टेड) से कितनी अधिक प्रत्यक्ष नौकरियां सृजित हुई हैं? - 9 लाख से अधिक
  • सरकार द्वारा की गई समर्थ (स्मार्ट एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग एंड रैपिड ट्रांसफॉर्मेशन हब) उद्योग भारत 4.0 शामिल है। इसका उद्देश्य क्या है? - जागरुकता कार्यक्रमों और प्रदर्शन के माध्यम से भारतीय विनिर्माण इकाइयों के लिए तकनीकी समाधान को बढ़ावा देना है।
  • आर्थिक समीक्षा के अनुसार मेक इन इंडिया 2.0 इस समय कितने क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है? - 27 क्षेत्रों (इनमें 15 विनिर्माण क्षेत्र और 12 सेवा क्षेत्र हैं।)
  • 31 अप्रैल, 2022 तक बिजली संयंत्रों के पास कोयले के भंडारण की समय सीमा, एक साल पहले के 12 दिनों से कम होकर, कितने दिन की हो गयी है? - 8 दिन
  • भारत विश्व में कच्चे इस्पात के उत्पादन में किस स्थान पर है? - दूसरे स्थान पर
  • वैश्विक मूल्य श्रृंखला में भारत के समेकन को और बढ़ाने के लिए, मेक इन इंडिया 2.0 में कितने क्षेत्रों को शामिल किया गया है? - 27 (15 विनिर्माण और 12 सेवा क्षेत्र)