पशुपालन और मत्स्य और दुग्ध क्षेत्र

  • पशुधन का कुल कृषि जीवीए में 2020-21 में योगदान कितना है? - 30.1%
  • मत्स्य पालन जो 7 % की दर से बढ़ा है, उसका कुल कृषि जीवीए में हिस्सेदारी कितना है? - 6.7%
  • भारत दुग्ध उत्पादन में विश्व में किस स्थान पर है? - प्रथम
  • भारत विश्व में अंडे के उत्पादन में किस स्थान पर है? - तीसरा
  • भारत विश्व में मांस उत्पादन में किस स्थान पर है? - आठवें (8वें)
  • पशुपालन अवसंरचना विकास कोष को किस वर्ष प्रारम्भ किया गया था? - 2020 में
  • पशुपालन अवसंरचना विकास कोष की स्थापना कितने राशि के साथ की गयी थी? - 15,000 करोड़
  • राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना को किस वर्ष हेतु पुनर्गठित किया गया है? - 2021-22 से 2025-26
  • आर्थिक सर्वे के अनुसार भारत के किस राज्य में सबसे अधिक सहकारी समितियां हैं? - महाराष्ट्र
  • भारत की तीन सर्वाधिक सहकारी समिति वाले राज्य कौन से हैं? - महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश
  • पहाड़ी क्षेत्रों, उत्तर-पूर्वी राज्यों और जनजातीय क्षेत्रों से बागवानी, मत्स्य पालन, पशुधन और प्रसंस्कृत उत्पादों के परिवहन हेतु कौन से योजना का शुभारम्भ किया गया है? - कृषि उड़ान 2.0
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिसमें आई सी डी एस और पी एम पोषण शामिल है, के तहत कितने टन अनाजों को केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया है? - 600.22 लाख टन