जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण

  • भारत ने वर्ष 2030 से पहले ही गैर-जीवाश्म ईंधन से कितना संस्थापित विद्युत क्षमता का लक्ष्य हासिल कर लिया है - 40 प्रतिशत
  • वर्ष 2014-15 में बड़े जलविद्युत सहित, कुल संस्थापित बिजली क्षमता मे गैर-जीवाश्म स्रोतों की हिस्सेदारी कितनी थी - 27.3 प्रतिशत
  • 31-09-2022 को लगभग 2014-15 की तुलना में में बड़े जलविद्युत सहित कुल संस्थापित बिजली क्षमता में गैर-जीवाश्म स्रोतों की हिस्सेदारी कितने प्रतिशत होने का अनुमान है - 40.4
  • सौर और पवन ऊर्जा में संस्थापित बिजली क्षमता के हिस्से में वर्ष 2014-15 के 8.9 प्रतिशत से वर्ष 2022-23 (अप्रैल-सितंबर) में कितने की वृद्धि देखी गई है। - 25.1 प्रतिशत
  • भारत के एनडीसी के तीन मात्रात्मक लक्ष्यों में से एक वर्ष 2030 तक अतिरिक्त वन और वृक्षों के आवरण के माध्यम से कितना टन अतिरिक्त कार्बन सिंक प्राप्त करना है - 2-5 बिलियनसे 3.0 बिलियन टन का
  • वर्ष 2010 और 2020 के बीच की अवधि में औसत वार्षिक वन क्षेत्र की निवल वृद्धि के संबंध में देश का वैश्विक स्तर पर कौन सा स्थान है - तीसरा स्थान
  • भारतीय राज्यों में कार्बन स्टॉक में अग्रणी राज्य है - अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश,
  • प्रति हेक्टेयर कार्बन स्टॉक के मामले में अग्रणी राज्य /केंद्र शासित प्रदेश है - जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अंडमान निकोबार
  • भारत में 75 रामसर स्थल कितने क्षेत्र में विस्तारित है - 13.3 लाख हेक्टेयर
  • भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई), देहरादून द्वारा तैयार की गई कितनी प्रमुख नदियों के कायाकल्प के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) जारी की है - 13
  • वर्ष 2015 में प्रस्तुत प्रारंभिक एनडीसी में वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से संस्थापित विद्युत क्षमता का कितना प्रतिशत प्राप्त करने का लक्ष्य था - 40 प्रतिशत
  • रिन्यूएबल्स 2022 ग्लोबल स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2014-2021 की अवधि में, भारत में नवीकरणीय ऊर्जा में कुल निवेश कितना अमेरिकी डॉलर था - 78.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर
  • भारत को एक ऊर्जा-स्वतंत्र राष्ट्र महत्वपूर्ण क्षेत्रों को डीकार्बोनाइन करने की दृष्टि से, सरकार ने 4 जनवरी, 2023 को 19, 744 करोड़ रुपये के प्रारंभिक परिव्यय वाले किस मिशन को मंजूरी प्रदान की गयी है - राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन
  • भारत में हरित हाइड्रोजन बाजार का संचयी मूल्य वर्ष 2030 तक 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर और वर्ष 2050 तक कितना हो जाएगा - 340 बिलियन अमेरिकी डॉलर
  • सीओपी-27 का आयोजन 6 से 20 नवंबर, 2022 तक कहां किया गया है - शर्म अल-शेख, मिस्र
  • 10 अगस्त 2022 की स्थिति के अनुसार, भारत के 18 राज्यों के लगभग 75,796.8 वर्ग किमी क्षेत्र में कवर करने वाले कितने टाइगर रिजर्व हैं - 53
  • 53 टाइगर रिजर्व में जंगली बाघों की वैश्विक स्तर की आबादी का लगभग कितना प्रतिशत है - 75
  • भारत ने लक्षित वर्ष 2022 से पहले किस वर्ष में बाघों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य हासिल किया था - 2018 में
  • देश के कितने बाघ रिजर्व को सीए/टीएस अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है, और दो को अंतरराष्ट्रीय टी X2 पुरस्कार मिल चुका है - 17 टाइगर रिजर्व को
  • विश्व के कुल हाथी की आवादी का कितने प्रतिशत भारत में है - 60%
  • फरवरी 2020 में गाँधी नगर गुजरात में आयोजित सीएम एस 13 के पार्टियों के सम्मलेन में प्रवासी प्रजातियों के समागम में हाथी को किस सूची में सूचीबद्ध किया गया है - प्रवासी प्रजातियों के समागम के परिशिष्ट 1 में
  • प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन दूसरा संशोधन नियम 2022 को कब अधिसूचित किया गया है - 6, जुलाई 2022
  • भारत सरकार द्वारा कब ई कचरा प्रबंधन को अधिसूचित किया गया है - 2 नवंबर
  • बैटरी अपशिष्ट प्रवंधन अधिनियम 2022 को कब प्रकाशित किया गया है - 24 अगस्त, 2022
  • प्लास्टिक प्रदुषण को समाप्त करें; एक अंतरराष्ट्रीय कानूनी रूप से बाध्यकारी साधन की ओर संकल्प को कब अपनाया गया है - नैरोबी में आयोजित पांचवी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा में
  • पी एम प्रणाम योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है - वैकल्पिक उर्वरक प्रयोग करना
  • गोबरधन योजना में कितने वेस्ट टू वेल्थ स्थापित करने की योजना है - 500
  • राज्यों और संघ राज्य-क्षेत्रों को रसायनिक उर्वरकों के संतुलित प्रयोग तथा इनके स्थान पर वैकल्पिक उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु शुरू किया जाएगा - पृथ्वी माता के पुनर्रूद्धार, इसके प्रति जागरुकता, पोषण और सुधार हेतु प्रधानमंत्री कार्यक्रम
  • आर्द्र भूमि के इष्टतम उपयोग को बढ़ावा देने तथा जैव-विविधता, कार्बन स्टॉक, पर्यावरणीय-पर्यटन के अवसरों तथा स्थानीय समुदायों के लिए आय सृजन बढ़ाने के लिए अगले तीन वर्षों में कौन सी कार्यान्वित की जाएगी - अमृत धरोहर योजना
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड जारी करने के उद्देश्य से एक सांकेतिक कलेंडर जारी किया है। इन बॉन्ड का कुल मूल्य कितने रुपये है - 16,000 करोड़