सामाजिक अवसंरचना और रोजगार

  • स्वास्थ्य क्षेत्र पर केन्द्र एवं राज्य सरकारों का अनुमानित व्यय बढ़कर वित्त वर्ष 2023 (बीई) में जीडीपी का कितना प्रतिशत हो गया है? - 2.1 प्रतिशत
  • स्वास्थ्य क्षेत्र पर केन्द्र एवं राज्य सरकारों का अनुमानित व्यय वित्त वर्ष 2022 (आरई) में जीडीपी का कितना था? - 2.2 प्रतिशत (वित्त वर्ष 2021 में जीडीपी का 1.6 प्रतिशत ही था)
  • सामाजिक क्षेत्र पर व्यय वित्त वर्ष 2016 के 9.1 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023 (बीई) में कितना हो गया है? - 21.3 लाख करोड़
  • भारत में कितने लोग वर्ष 2005-06 और वर्ष 2019-20 के बीच गरीबी से उबर गए हैं? – 41.5 करोड़ लोग
  • 31 दिसम्बर, 2022 तक कुल कितने असंगठित कामगारों ने ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है? - 28.5 करोड़
  • बेरोजगारी दर वर्ष 2018-19 के 5.8 प्रतिशत से घटकर वर्ष 2020-21 में कितनी प्रतिशत रह गई है? - 4.2 प्रतिशत
  • 6 से 10 साल के आयु वर्ग में आबादी के प्रतिशत के रूप में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 में प्राथमिक दाखिले को लेकर जीईआर वित्त वर्ष 2022 में बालिकाओं के साथ-साथ बालकों के मामलों में हुई है? - वृद्धि
  • स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार द्वारा उठाए गए अनेक कदमों की वजह से कुल स्वास्थ्य व्यय के प्रतिशत के रूप में व्यक्ति की जेब से होने वाला खर्च वित्त वर्ष 2014 के 64.2 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2019 में कितना रह गया है - 48.2 प्रतिशत
  • 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर (एनएमआर) और नवजात शिशु मृत्यु दर (एनएमआर) में निरंतर कौन से प्रवृत्ति देखी जा रही है? - गिरावट दर्ज की गई है
  • 6 जनवरी, 2023 तक कोविड टीके की अधिक खुराक लोगों को दी गई है? - 220 करोड़
  • 4 जनवरी, 2023 तक आयुष्मान भारत योजना के तहत लगभग कितने करोड़ लाभार्थियों का सत्यापन किया गया है? - 22 करोड़