दक्षिणी चीन सागर किन–किन देशों के बीच का विवादित क्षेत्र है?
चीन
ताइवान
मलेशिया
ब्रूनेई
वियतनाम
फिलीपींस
सही कथन का चयन कीजिए
A
1,2,3 और 5
B
1,2,3,4,5,6
C
1,2 और 6
D
1,2,3,4 और 6
Your Ans is
Right ans is B
View Explanation
Explanation :
दक्षिण चीन सागर के क्षेत्रों को लेकर कई प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच दशकों से विवाद है। यह विवाद समुद्री क्षेत्र पर अधिकार और संप्रभुता को लेकर है। इसमें पारासेल और स्प्रैटली शामिल हैं। पारासेल और स्प्रैटली आइलैंड्स पर कई देशों ने अपना पूरा अधिकार बताया है तथा कई देशों ने आंशिक रूप से इसे अपने नियंत्रण क्षेत्र का हिस्सा बताया है। ऐसा माना जाता है कि दक्षिण चीन सागर के समुद्र में तेल और गैस के कई विशाल भंडार दबे हुए हैं। यही भंडार इस इलाके के कई देशों के बीच विवाद का कारण बन गया है। इसके अलावा यहां दर्जनों निर्जन चट्टानी इलाके, रेतीले तट, प्रवाल द्वीप आदि हैं, जो विवाद का कारण है। यहां का समुद्री रास्ता भी व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।