लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम

लोकपाल और लोकायुक्त की अवधारणा के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. लोकपाल तथा लोकायुक्त अधिनियम, 2013 ने संघ (केंद्र) के लिये लोकपाल और राज्यों के लिये लोकायुक्त संस्था की व्यवस्था की।
  2. ये संस्थाएँ संवैधानिक दर्जे वाले वैधानिक निकाय हैं।
  3. लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 लोकपाल की स्थापना का प्रावधान करता है। लोकपाल संस्था का चेयरपर्सन या तो भारत का पूर्व मुख्य न्यायाधीश या सर्वोच्च न्यायालय का पूर्व न्यायाधीश या असंदिग्ध सत्यनिष्ठा व प्रकांड योग्यता का प्रख्यात व्यक्ति होना चाहिये।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

A
केवल 1
B
2 और 3
C
केवल 1, 3
D
1, 2 और 3
Submit