एमिकस क्यूरी
"एमिकस क्यूरी"(Amicus curiae) शब्द को कभी-कभी समाचारों में देखा जाता है। इसका क्या मतलब है?
Your Ans is
Right ans is B
View Explanation
Explanation :
"एमिकस क्यूरी" (Amicus curiae) का शाब्दिक अर्थ "न्याय मित्र" होता है, यह व्यावहारिक रूप से किसी पक्ष का प्रतिनिधित्व नहीं करता, बल्कि न्यायालय की मदद करता है। इसका तात्पर्य है यदि केस में कोई पार्टी नहीं है तो वह कानून के आधार पर न्यायालय को निर्णय लेने में तथा केस के अन्य पहलुओं की जानकारी प्रदान करने में सहायता करे। जानकारी एक संक्षिप्त, गवाही के रूप में कानूनी राय हो सकती है जिसे किसी भी पक्ष द्वारा अनुरोध नहीं किया गया है। परामर्श स्वीकार करना है कि नहीं इसका निर्णय न्यायालय के विवेकाधिकार के साथ निहित है।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए यह प्रश्न इतना महत्वपूर्ण क्यों है?
हाल ही में, भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने श्री कपिल सिब्बल को भारतीय चिकित्सा परिषद के मामले में एमिकस क्यूरी (Amicus curiae) बनाया है। इसलिए, लगातार समाचारों में रहने के कारण इसकी महत्ता को देखते हुए हमने छात्रों का ध्यान इसके विस्तृत स्वरुप की ओर आकृष्ट करने का प्रयास किया है।
स्रोत: द हिंदू