आपराधिक कानून सुधार समिति
आपराधिक कानूनों में सुधार हेतु सुझाव के लिए कुलपति, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।
- गृह मंत्रालय ने आपराधिक कानूनों में व्यापक संशोधन के लिए राज्यपालों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और केंद्र-शासित प्रदेशों के प्रशासकों, भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश, विभिन्न उच्च न्यायालयों के माननीय मुख्य न्यायाधीशों, बार काउंसिल ऑफ इंडिया से भी सुझाव मांगे हैं।


