कृष्णा सर्किट के अंतर्गत सम्मिलित स्थान


प्रश्नः स्वदेश दर्शन योजना के विकास के लिए चयनित कृष्णा सर्किट के तहत शामिल स्थानों के नाम क्या हैं; सर्किटके चयन की तिथि से अब तक इन स्थानों के विकास के लिए आवंटित राशि का राज्य-वार ब्यौरा क्या है?

(डॉ. मनोज राजोरिया द्वारा लोकसभा में पूछा गया अतारांकित प्रश्न)

पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा दिया गया उत्तरः कृष्ण परिपथ स्वदेश दर्शन योजना के तहत विकास हेतु अभिज्ञात 15 थीमेटिक परिपथों में से एक है। मंत्रालय ने कृष्ण परिपथ के तहत विकास हेतु प्रारंभिक रूप से 12 गंतव्य अभिज्ञात किए हैं- द्वारका (गुजरात); नाथद्वारा, जयपुर तथा सीकर (राजस्थान); कुरुक्षेत्र (हरियाणा); मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना, नंदगांव तथा गोवर्धन (उत्तर प्रदेश) तथा पुरी (ओडिशा)।

  • vइस योजना के तहत विकास हेतु परियोजनाओं की पहचान राज्य सरकारों/संघ राज्यक्षेत्र प्रशासनों के परामर्श से की जाती है और निधियों की उपलब्धता, उपयुक्त विस्तृत परियोजना रिपोर्टों की प्रस्तुति, योजना दिशानिर्देशों के अनुपालन और पूर्व में जारी निधियों की उपलब्धता की शर्त पर उन्हें स्वीकृति प्रदान की जाती है। उपरोक्त योजना के अंतर्गत राज्य सरकारों/संघ राज्यक्षेत्र प्रशासनों द्वारा परियोजना प्रस्ताव प्रस्तुत करना एक सतत प्रक्रिया है।
  • vइस मानदंड के आधार पर मंत्रालय ने कृष्ण परिपथ के तहत निम्नलिखित परियोजनाएं स्वीकृत की हैं-

(करोड़ रु. में)

क्र. सं.

राज्य का नाम/वर्ष

परियोजना का नाम

स्वीकृत राशि

निर्मुक्त राशि

1.

हरियाणा

(2016-17)

कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर, संत सरोवर, नरकटारी, ज्योतिसर में पर्यटन अवसंरचना का विकास

97.35

77.88

2.

राजस्थान

(2016-17)

गोविंद देव जी मंदिर (जयपुर), खाटू श्याम जी (सीकर) और नाथद्वारा (राजसमंद) का एकीकृत विकास।

91.45

45.72

उपरोक्त के अतिरिक्त यह मंत्रालय प्रशाद योजना के अंतर्गत अभिज्ञात तीर्थ स्थानों एवं विरासत गंतव्यों में पर्यटन अवसंरचना का विकास कर रहा है। इस योजना के अंतर्गत विकास हेतु मथुरा, पुरी तथा द्वारका को भी अभिज्ञात किया गया है। इन स्थलों के लिए मंत्रालय द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण निम्नलिखित हैं-

(करोड़ रु. में)

क्र. सं.

राज्य/वर्ष

परियोजना का नाम

स्वीकृत राशि

निर्मुक्त राशि

1.

उत्तर प्रदेश

(2014-15)

मेगा पर्यटक परिपथ (फेस-III) के रूप में मथुरा वृंदावन का विकास

14.93

10.38

2.

उत्तर प्रदेश

(2014-15)

वृंदावन, जिला मथुरा में पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण

9.36

9.36

3.

ओडिशा

(2014-15)

मेगा परिपथ के अंतर्गत पुरी, जगन्नाथ धाम- राम चंडीदेवली में प्राची रिवर फ्रंट में अवसंरचना विकास

50.00

10.00

4.

गुजरात

(2016-17)

द्वारका का विकास

13.08

10.46

5.

उत्तर प्रदेश

(2018-19)

गोवर्धन, मथुरा का विकास

39.74

7.78