समुद्री स्थानिक योजना


पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने एकीकृत समुद्री संसाधन प्रबंधन के लिए और स्थायी तरीके से विकास कार्यों को करने के लिए दो प्रायोगिक स्थलों- पुडुचेरी और लक्षद्वीप द्वीपों के लिए समुद्री स्थानिक योजना प्रक्रिया आरम्भ की है।

  • पुडुचेरी विशिष्ट पर्यावरणीय एवं आर्थिक परिवेश वाला एक नगरीय क्षेत्र है, जहां उद्योग, मत्स्य पालन और पर्यटन महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, जबकि लक्षद्वीप पुरातन पारिस्थितिकी तंत्र की दृष्टि से एक संवेदनशील क्षेत्र है, जहां पर पर्यटन और मत्स्य पालन की बहुत अधिक सम्भावना है।
  • नॉर्वे के सहयोग से समुद्री स्थानिक योजना की रूपरेखा तैयार की जा रही है। नॉर्वे के विदेश मंत्रालय और भारत के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय पांच साल की अवधि के लिए नॉर्वे-भारत "एकीकृत समुद्री पहल" स्थापित करके सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।