राष्ट्रीय जलभृत मानचित्रण और प्रबंधन कार्यक्रम


केंद्रीय भूजल बोर्ड (CGWB) राष्ट्रीय जलभृत मानचित्रण और प्रबंधन कार्यक्रम (National Aquifer Mapping and Management program- NAQUIM) लागू कर रहा है, जिसमें भूजल संसाधन के स्थायी प्रबंधन की सुविधा के लिए जलभृत मानचित्रण, जलभृत प्रबंधन योजना की विशेषताओं और विकास की परिकल्पना की गई है। 'जलभृत' धरातल की सतह के नीचे चट्टानों का एक ऐसा संस्तर है, जहाँ भूजल एकत्रित होता है।

  • NAQUIM को 2012में 'भूजल प्रबंधन और विनियमन'योजना के एक भाग के रूप में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य जलभृत को सीमांकित और चिन्हित करना और देश में स्थायी भूजल प्रबंधन की योजनाओं को विकसित करना था।
  • देश के लगभग 33 लाख वर्ग किमी. भौगोलिक क्षेत्र में से, इस कार्यक्रम के तहत कवर किए जाने वाले केंद्रीय भूजल बोर्ड द्वारा लगभग 25 लाख वर्ग किमी. के मानचित्रण योग्य क्षेत्र की पहचान की गई है। अब तक, 15.57 लाख वर्ग किमी.क्षेत्र कवर किया गया है।