राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र


राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा 35 नए भूकंप मापी केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो दिसंबर 2021 से कार्य करना आरंभ कर देंगे।

  • राष्ट्रीय भूकंप मापक केंद्र नेटवर्क (National Seismological Network- NSN की संख्या दिसंबर 2021 तक बढ़कर 150 हो जाएगी।
  • आगामी 5 वर्षों में देश भर में 100 भूकंप मापी केंद्र स्थापित किए जाएंगे,जिनकी क्षमता 2.5 तीव्रता (magnitude 2.5) वाले भूकंप का पता लगाने की होगी।
  • राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र देश और आसपास के भागों में भूकंप संबंधी अध्ययन और इसकी निगरानी के लिए भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली प्रमुख एजेंसी है।