राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस


सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

  • मंत्रालय ने डेटाबेस में शामिल करने के लिए विभिन्न मापदंडों, प्रक्रियाओं और कार्यविधि को अंतिम रूप देने पर हितधारकों के साथ परामर्श शुरू कर दिया है।
  • प्रस्तावित राष्ट्रीय डेटाबेस सहकारी क्षेत्र के लिए केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, सहकारी संघों, सहकारी समितियों और नाबार्ड जैसे क्षेत्रीय संस्थानों आदि के लिए मुख्य योजना साधन (main planning tool) के रूप में कार्य कर सकता है।